हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, मुंबई इंडियंस से मांगनी पड़ी मदद! 

IPL 2026 Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का विवादों के साथ नाता खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. चैंपियन बनने के बाद आरसीबी के होम ग्राउंड में भगदड़ मच गई थी. जहां पर 11 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके कारण फ्रेंचाइजी पर बड़े आरोप लगे थे. अब फैंस को बड़ा झटका लगा है. आरसीबी अब मुंबई इंडियंस से मदद मांग रही है! 

विज्ञापन
IPL 2026 Royal Challengers Bengaluru

IPL 2026 Royal Challengers Bengaluru: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के बाद से ही सरकार और फ्रेंचाइजी दोनों ही बहुत ही संभल कर कदम उठा रही है. इस बीच आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में फ्रेंचाइजी को अल्टीमेटम मिला है. बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 27 जनवरी तक मोहलत दी है. इस डेट तक उन्हें अपने होम ग्राउंड का फैसला करना है. इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी अब मुंबई इंडियंस से मदद मांग रही है. 

फंस गया है आरसीबी के होम ग्राउंड का मामला 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर्नाटक सरकार के नए नियमों से डर गए हैं. जिसके मुताबिक मैच या कोई कार्यक्रम हो तो उसके आसपास की बाहरी रोड पर भी अगर कोई घटना होती है, तो उसके लिए मैच या कार्यक्रम का आयोजक ही जिम्मेदार होगा. इस नियम के कारण आरसीबी के मालिक डरे हुए हैं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी करने के लिए सरकार ने जगह का फैसला लिया. इसी जगह पर पहले म्यूजिक सिस्टम लगता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी 5 मैच नवी मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित करना चाहती है. वहीं 2 मुकाबले रायपुर में आयोजित करना चाहती है. हालांकि इसको लेकर भी अभी तक मैनेजमेंट ने कोई फैसला नहीं लिया है. 

ये भी पढ़ें: शतक बनाने के बाद भी विराट कोहली को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा को भी हुआ नुकसान

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस से मदद मांग रही है RCB 

जागरण की इस रिपोर्ट के मुताबिक नवी मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम में 5 मैच आयोजित करने के लिए आरसीबी को मुंबई इंडियंस से मदद मांगनी होगी. दरअसल आईपीएल के नियमों के मुताबिक जब भी आप किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के शहर में मैच आयोजित करते हैं, तो उस शहर की फ्रेंचाइजी से उन्हें एनओसी लेना होगा. आरसीबी जल्द इस बारे में मुंबई इंडियंस से बात कर सकती है. चुनाव के कारण भी बीसीसीआई आईपीएल 2026 का शेड्यूल नहीं जारी कर पा रही है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: ऋषभ पंत के फैंस को मिली बुरी खबर, IPL 2026 से पहले टेंशन में LSG

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola