हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रविचंद्रन अश्विन ने कैमरून ग्रीन को लेकर KKR की टीम को दी सलाह, कट सकती है IPL सैलरी

IPL 2026: आईपीएल 2025 के बाद आंद्रे रसेल ने इस लीग से संन्यास का फैसला कर लिया. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने कैमरून ग्रीन को खरीदा है. अब सीजन 19 के शुरू होने से पहले रविचंद्रन अश्विन ने कैमरून ग्रीन को लेकर केकेआर की टीम को सलाह दी है.

विज्ञापन
ravichandran ashwin on cameron green

IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारियों में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल लगी हुई है. ये फ्रेंचाइजी फिलहाल इंजरी की समस्या से बहुत ज्यादा जूझ रही है. फिलहाल टीम के 3 तेज गेंदबाज इंजर्ड हो चुके हैं. जिसमें से 2 गेंदबाज को आईपीएल 2026 से भी बाहर हो चुके हैं. ऐसे में कैमरून ग्रीन को ऑलराउंडर की भूमिका निभानी होगी. जिसको लेकर अब पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी सलाह दी है. उनका मानना है कि अगर ग्रीन ने गेंदबाजी नहीं की तो उनके पैसे कटने चाहिए. 

रविचंद्रन अश्विन ने केकेआर की टीम को दी सलाह 

कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. हाल के समय में ग्रीन बहुत कम गेंदबाजी कर रहे हैं. ऐसे में केकेआर की समस्या और बढ़ जाएगी अगर उन्होंने गेंदबाजी नहीं की. जिसके बारे में बात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘मेरे पास कैमरून ग्रीन को लेकर एक सवाल है. क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें हर आईपीएल मैच में चार ओवर डालने की अनुमति देगा? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कह सकता है कि आप चार ओवर नहीं डाल सकते. तो हमें देखना होगा कि उनके बारे में क्या स्थिति है.’  

सैलरी काटने की सलाह देते हुए अश्विन ने कहा, ‘बहुत सिंपल है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कह रहा है कि आप आईपीएल खेलो, लेकिन हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट ज्यादा जरूरी है. वह उनके साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हैं. लेकिन IPL टीमों को भी ऐसा ही मौका मिलना चाहिए. अगर आप सिर्फ 2 ओवर डालते हैं तो मैं आपके कॉन्ट्रैक्ट फीस से 2 करोड़ रुपये काट दूंगा. अगर वह चार ओवर नहीं डाल पाते तो टीम को पैसे काटने का अधिकार है.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले चला ईशान-अभिषेक का चला बल्ला, गेंदबाजों में अभी से पैदा किया डर!

कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव की सलाह दे रहे हैं अश्विन 

कुछ विदेशी ऑलराउंडर आईपीएल के दौरान सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही खेलते हुए नजर आते हैं. जिसको लेकर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘जब आप नीलामी में आए थे हमने उम्मीद की थी कि आप हर बार चार ओवर डालेंगे. अगर कोई पाबंदी है तो टीम को कॉन्ट्रैक्ट के पैसे काटने का अधिकार होना चाहिए. यह मेरी सिंपल और विनम्र राय है. अगर आप केकेआर और शाहरुख खान हैं, आपने एक खिलाड़ी को 25 करोड़ रुपये दिए हैं और वह कहता है कि मैं सिर्फ एक ओवर डालूंगा. आपको कैसा लगेगा?’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अभिषेक नायर ने बताया कौन लेगा टीम में आंद्रे रसेल की जगह, KKR के कोच ने दिया 3 नाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola