IPL 2026, Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 से ठीक पहले भारतीय टीम के टी20 विश्व कप विनर हेड कोच राहुल द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने साथ जोड़ा था. फ्रेंचाइजी का ये फैसला गलत साबित हुआ और टीम ने सीजन 18 में निराशाजनक प्रदर्शन किया. टीम ने खराब प्रदर्शन किया, जिसके कारण ही पॉइंट्स टेबल में नंबर 9 पर खत्म किया. जिसके बाद से ही टीम में बहुत ज्यादा हलचल मची हुई है. इस बीच फ्रेंचाइजी के सभी फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है.
फ्रेंचाइजी को मिला राहुल द्रविड़ का रिप्लेसमेंट!
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट में कुमार संगकारा की वापसी हुई है. उम्मीद लगाया जा रहा है कि वो राहुल द्रविड़ की जगह फ्रेंचाइजी के नए हेड कोच बन सकते हैं. राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2025 के बाद फ्रेंचाइजी को छोड़ने का फैसला कर लिया. कुमार संगकारा की कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2022 में फ्रेंचाइजी ने फाइनल में भी जगह बनाई थी. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दोबारा संगकारा का रुख किया है. संगकारा और संजू की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: 6 मैचों में 4 Duck! पाकिस्तान के सबसे बड़े मैच विनर का हाल बेहाल, खाता खोलना हो रहा मुश्किल
संजू सैमसन पर भी जल्द हो सकता है फैसला
आईपीएल 2025 के बाद से ही खबरें आ रही हैं कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम का साथ छोड़ सकते हैं, लेकिन अब संगकारा के मैनेजमेंट में वापस आने पर संजू भी अपना फैसला बदल सकते हैं. खबरों के मुताबिक पिछले सीजन मैनेजमेंट के कुछ फैसलों से संजू बहुत ज्यादा खुश नहीं थे. संगकारा के टीम में आने के बाद फ्रेंचाइजी कुछ और बड़े बदलाव करती हुई भी नजर आ सकती है. टीम आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कुछ बड़े मैच विनर खिलाड़ियों की अपने साथ जोड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: क्यों सरफराज खान को वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों नहीं मिला मौका? अजीत आगरकर ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
5 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
6 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
6 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
7 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
7 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
7 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
8 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
8 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines