हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया…’ IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा, बताया इसके पीछे की वजह

IPL 2026: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने उन्हें 6 रनों से हार गई थी. पंजाब की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. इस बीच पंजाब किंग्स के एक स्टार खिलाड़ी ने सीजन शुरू होने से पहले बड़ा खुलासा किया है.

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal and Arshdeep Singh

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम ने पिछले सीजन बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. इस बार भी उनकी टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इस फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल 2026 में भी कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपने दम पर मैच की दिशा पलट सकते हैं. ऐसे ही स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने सीजन 19 शुरू करने से पहले बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने शराब छोड़ने को लेकर भी पहली बार खुलकर बोला है. उन्होंने शराब छोड़ने के पीछे की वजह भी बताई है. 

युजवेंद्र चहल ने किया बड़ा खुलासा 

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अब शराब पीने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आईपीएल 2026 से पहले एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बात की. जिसमें शराब छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है और छह महीने से ज्यादा हो गए हैं. अब मैं 35 साल का हो गया हूं, इसलिए मैं ज्यादा एक्टिव रहना चाहता हूं और अपनी टीम के लिए अपना 150% देना चाहता हूं. एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर, मैं चाहता हूं कि आईपीएल में लोग मुझसे कुछ सीखें.’ चहल ने पिछले सीजन ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. इस हार वो पंजाब किंग्स की टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहते हैं. चहल अभी भी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, IPL 2026 की तैयारी हुई तेज

विज्ञापन

चहल का आईपीएल में है शानदार रिकॉर्ड 

भले ही युजवेंद्र चहल अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीते हों, लेकिन उन्होंने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिया है. चहल ने 174 आईपीएल मैचों में 22.76 की औसत से 221 विकेट अपने नाम किए हैं. किसी अन्य गेंदबाज ने 200 विकेट का भी आंकड़ा पार नहीं किया है. ऐसे में चहल फिलहाल रेस में बहुत आगे नजर आ रहे हैं. इस सीजन में अगर वो पहले से ज्यादा फिट नजर आते हैं, तो गेंद के साथ कमाल कर सकते हैं. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी चहल से बड़ी उम्मीदें हैं. 

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद इस टीम के कप्तान ने दिया इस्तीफा, सिर्फ 1 मैच में मिली थी जीत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola