हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली के पैर छूना चाहता है पंजाब किंग्स का ये खिलाड़ी, IPL 2026 से पहले जीत लिया फैंस का दिल

IPL 2026: विराट कोहली मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. हर युवा खिलाड़ी उनसे मिलना चाहता है. कुछ खिलाड़ी उनके साथ खेलने को लेकर भी उत्साहित रहते हैं. अब पंजाब किंग्स के युवा खिलाड़ी ने कोहली को लेकर दिल जीतने वाली बात कही है.

विज्ञापन
vishal nishad and virat kohli

IPL 2026: आरसीबी के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली लंबे समय के बाद मैदान पर नजर आने वाले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनिंग मैच के लिए वो खास अंदाज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. हर युवा गेंदबाज उनका विकेट लेना चाहता है. पंजाब किंग्स के युवा गेंदबाज ने अब विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है. वो आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली का पैर छूना चाहते हैं. हालांकि इसके पहले उस खिलाड़ी ने जो कहा, वो किंग के फैंस को पसंद नहीं आएगा. 

पंजाब किंग्स के युवा खिलाड़ी ने जीत लिया कोहली फैंस का दिल 

आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने युवा स्पिनर विशाल निषाद को खरीदा है. इस युवा गेंदबाज ने यूपी टी-20 लीग में खुद को साबित किया है. अब वो पंजाब किंग्स की टीम के साथ तैयारी कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है. किंग कोहली के बारे में बोलते हुए विशाल ने कहा, ‘मैं अभी तक विराट कोहली भैया से नहीं मिला हूं, लेकिन इस सीजन में मेरा उनसे दो बार सामना होगा और अगर मैं उनका विकेट ले लेता हूं, तो मैं उनके पैर छूऊंगा.’ किंग कोहली ने युवा खिलाड़ियों के बीच ये सम्मान कमाया है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन में हरप्रीत बरार की जगह निषाद को प्लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं. स्पिनरों के खिलाफ कोहली को हाल के समय में दिक्कत होती है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बिक गई राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी! जानें किसने 15 हजार करोड़ में खरीदी टीम 

विज्ञापन

बड़ा बदलाव कर सकती है पंजाब किंग्स 

पिछले सीजन फ्रेंचाइजी ने फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि वहां पर उन्हें आरसीबी के खिलाफ 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम बल्ले के साथ ही साथ गेंदबाजी में भी अटैक कर सकती है. इस टीम में फिलहाल कई मैच विनर गेंदबाज भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर की टीम पूरे 40 ओवर में अटैक करने की रणनीति अपना सकती है. पिछले 18 सालों से फ्रेंचाइजी अपनी ट्रॉफी के तलाश में नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले रिंकू सिंह को मिलेगा बड़ा तोहफा, UP में बनेंगे बड़े अधिकारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola