हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs MI: गुजरात को हराकर मुंबई इंडियंस ने बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, केकेआर को हुआ बड़ा नुकसान

GT vs MI: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार कमबैक किया है. मुंबई की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही पॉइंट्स टेबल में अब बड़ा बदलाव नजर आ रहा है.

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table

GT vs MI: गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर मुंबई इंडियंस की टीम ने 199 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम सिर्फ 100 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही अब पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. मुंबई की टीम ने इस जीत के बाद टेबल में बड़ा फेरबदल किया है. हालांकि गुजरात टाइटंस की हार से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अब बहुत बड़ा नुकसान हुआ है.  

मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में किया खेल 

गुजरात टाइटंस को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम अब 7वें नंबर पर नजर आ रही है. इस मुकाबले से पहले टीम मुंबई 10वें पायदान पर नजर आ रही थी. वहीं इस हार के बाद अब गुजरात टाइटंस की टीम छठे पायदान पर पहुंच गई है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले के बाद अब 10वें पायदान पर पहुंच गई है. पिछले मुकाबले में जीत के वो 9वें पायदान पर पहुंच गए थे. 

पंजाब किंग्स की टीम टॉप पायदान पर नजर आ रही है. वहीं आरसीबी की टीम दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे पायदान पर बनी हुई है. सनराइजर्स हैदराबाद चौथे पायदान पर है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 7वें से आठवें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब 9वें नंबर पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में किया कमबैक, तिलक-अश्विनी बने जीत के हीरो

यहां पर देखें GT vs MI मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

क्रमांकटीमखेले (P)जीते (W)हारे (L)बिना परिणाम (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1PBKS650111+1.420
2RCB64208+1.171
3RR64208+0.599
4SRH63306+0.566
5DC53206+0.310
6GT63306-0.821
7MI62404+0.067
8CSK62404-0.780
9LSG62404-1.173
10KKR71513-0.879

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की ये खूबी उनको बनाती है बाकी बल्लेबाजों से खास, हुआ खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola