DC vs CSK: दिल्ली को हराकर सीएसके ने प्लेऑफ की रेस को बनाया मजेदार, टॉप टीमों पर बड़ा दबाव

DC vs CSK: आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला भी एकतरफा देखने को मिला है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. जिसके कारण ही उनकी टीम को चेन्नई सुपर किंग्स ने आसानी से हरा दिया. इस मुकाबले के बाद प्लेऑफ की रेस मजेदार हो गई है.

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table

DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने घरेलू मैदान पर टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसे गलत साबित करते हुए सीएसके ने उन्हें सिर्फ 155 रनों पर ही रोक दिया और अंत में 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ की राह बहुत ज्यादा मुश्किल हो गई है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम की उम्मीदें थोड़ी बढ़ गई हैं. जिसके कारण ही टॉप 4 में नजर आ रही टीमों के ऊपर भी दबाव बढ़ गया है. 

विज्ञापन

सीएसके ने प्लेऑफ की रेस बनाई मजेदार 

टूर्नामेंट जब आधा खत्म हुआ, तो लगने लगा की टॉप 4 टीमें मिल गई है. जिसके कारण ही फैंस आईपीएल 2026 को बोरिंग कहने लगे थे. अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने प्लेऑफ की रेस रो मजेदार बना दिया है. 10वें मुकाबले में 5वीं जीत दर्ज करने के बाद सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर नजर आ रही है. हालांकि उन्हें अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 4 में से 3 मुकाबले जीतने होंगे. चेन्नई जैसे-जैसे कमबैक कर रही है, उससे राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के ऊपर दबाव बढ़ रहा है. उन्हें आगे के मुकाबले अब जीतने होंगे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 में से सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत सकी है. जिसके कारण ही वो 7वें नंबर पर नजर आ रही है. उन्हें अब अपने बचे हुए चारों मुकाबले जीतने होंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: संजय मांजरेकर ने खोज निकाली 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी, बताया कैसे मिलेगी ‘इज्जत’ 

यहां देखें DC vs CSK मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

क्रमांकटीमखेले (P)जीते (W)हारे (L)बेनतीजा (NR)अंक (Pts)नेट रन रेट (NRR)
1PBKS962113+0.855
2RCB963012+1.420
3SRH1064012+0.644
4RR1064012+0.510
5GT1064012-0.147
6CSK1055010+0.151
7DC104608-0.949
8KKR93517-0.539
9MI103706-0.649
10LSG92704-1.076

ये भी पढ़ें: DC vs CSK: संजू सैमसन की आंधी में बिखर गई दिल्ली, धमाकेदार जीत के साथ मजबूत हुई चेन्नई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ