हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK vs KKR: केकेआर को हराकर सीएसके ने बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, मुंबई को हुआ बड़ा नुकसान

CSK vs KKR: लगातार 3 हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बुरी स्थिति में नजर आ रही थी. जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने शानदार कमबैक करते हुए घरेलू मैदान पर बैक टू बैक मैचों में जीत दर्ज कर लिया है. जिसके कारण ही पॉइंट्स टेबल में उनकी टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है.

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करके 32 रनों से मुकाबला जीत लिया. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 192 रन बनाए थे. जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवरों में 160 रन ही बना सकी. बैक टू बैक मैचों में जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की टीम पॉइंट्स टेबल में बेहतर नजर आ रही है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को इस मुकाबले के बाद बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. 

सीएसके ने पॉइंट्स टेबल में किया खेल 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर जगह बना ली है. चौथे नंबर पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके दोनों के ही 4-4 पॉइंट्स हैं, लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नीचे नजर आ रही है. इस मुकाबले में हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को 1 स्थान का नुकसान हुआ है. वो अब 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर अभी भी बनी हुई है. वहीं पंजाब किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. वहीं आरसीबी की टीम तीसरे पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5वें स्थान पर नजर आ रही है. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम छठे पायदान पर बनी हुई है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 7वें नंबर पर नजर आ रही है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: अजिंक्य रहाणे की इस गलती के कारण चौथा मैच हारी केकेआर, सीएसके को मिली दूसरी जीत 

यहां देखें CSK vs KKR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1RR54108+0.889
2PBKS43017+0.720
3RCB43106+1.148
4SRH52304+0.576
5DC42204+0.322
6GT42204-0.029
7LSG42204-0.427
8CSK52304-0.846
9MI41302-0.772
10KKR50411-1.383

ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ा ये स्टार खिलाड़ी, ब्रायडन कार्स हुए IPL 2026 से बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola