हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs GT: गुजरात टाइटंस को हराकर पंजाब किंग्स ने खोला जीत से खाता, कूपर कोनोली बने जीत के हीरो 

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला गया. जहां पर पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने थी. जहां पर कूपर कोनोली की शानदार बल्लेबाजी के कारण पंजाब को शानदार जीत मिली.

विज्ञापन
PBKS vs GT

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला खेला गया. महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने कूपर कोनोली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया. पंजाब ने जीत के साथ अपना खाता खोला है. 

गुजरात टाइटंस की टीम ने बनाया सम्मानजनक स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. साई सुदर्शन सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों में 39 रनों की अहम पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 33 गेंदों में 38 रन बनाए. बाद में ग्लेन फिलिप्स ने भी 25 रन तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 18 रन जोड़े. अंत में राहुल तेवतिया ने भी 11 रन जोड़े. जिसके कारण ही गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं युजवेंद्र चहल ने 4 ओवरों में सिर्फ 28 रन देकर 2 विकेट झटके. मार्को यानसेन को भी 1 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें: धमाकेदार पचासा जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे दिया फ्लाइंग किस? वीडियो हो गया वायरल

विज्ञापन

कूपर कोनोली के दम पर जीती पंजाब किंग्स 

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. प्रियांश आर्या सिर्फ 7 रनों पर ही पवेलियन लौट गए. विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 18 रन बनाए. आईपीएल में डेब्यू कर रहे युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी की. कूपर ने एक छोर को संभालते हुए 44 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही पंजाब की टीम आखिरी ओवर में 3 विकेट से जीत सकी. गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया चैंपियन RCB में क्या है खास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola