हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 में अपनी टीम का कचरा साफ करते हुए नजर आए मैथ्यू हेडन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कई ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कोचिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें से सबसे ज्यादा चर्चा दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की हो रही है. हेडन गुजरात टाइटंस टीम के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच जुड़े हैं. अब उनका एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन
Matthew Hayden

IPL 2026: आईपीएल 2026 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस के साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं. गुजरात टाइटंस की टीम ने अपना पहला मुकाबला टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली थी. जहां पर टीम को बहुत ही करीबी मैच में 3 विकेट से हार मिली थी. इस बार के बाद अब गुजरात की टीम पर दबाव भी बढ़ गया है. पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन को डगआउट के बाहर फैला कूड़ा उठाते हुए देखा गया.  

मैथ्यू हेडन ने डगआउट से उठाया कूड़ा 

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद मैथ्यू हेडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपनी टीम के खिलाड़ियों द्वारा फैलाए गए कूड़े को उठाते हुए नजर आ रहे हैं. हेडन को सफाई पसंद हैं. जिसके कारण ही उन्होंने ये जिम्मेदारी खुद ही उठाई. मैथ्यू हेडन के आने से गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाजों को बड़ी मदद मिलने वाली है. आईपीएल में भी हेडन का रिकॉर्ड बतौर बल्लेबाज भी अच्छा रहा है. ऐसे में वो खिलाड़ियों को बिना दबाव के साथ खेलने में मदद कर सकते हैं. हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मुश्किल विकेट होने के कारण बहुत बड़ा स्कोर नहीं बन सका था.  

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री को लेकर बहस हुई तेज, दिग्गजों ने दी अपनी राय 

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फ्रेंचाइजी खेलेगी अगला मुकाबला  

गुजरात टाइटंस की टीम अपना अगला मुकाबला 4 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है. होम ग्राउंड में गुजरात के सामने राजस्थान रॉयल्स टीम की चुनौती होगी. राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीतकर आ रही है. वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल को प्लान बनाना होगा कि कैसे उन्हें जल्दी पवेलियन भेजे. पंजाब के खिलाफ कूपर कोनोली ने अकेले दम पर गुजरात को हरा दिया था. 

ये भी पढ़ें: 49 दिनों में 5 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, 4 अलग-अलग देशों का करेगी दौरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola