IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 15 नवंबर को आईपीएल 2026 के लिए अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी. जिसमें दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को भी रिटेन किया गया है. जिसका सीधा मतलब है कि धोनी अगला सीजन खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि ट्रेड के जरिए फ्रेंचाइजी से संजू सैमसन के जुड़ने के बाद कई और बातें भी कही जा रही है. अब चेन्नई के एक और दिग्गज ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.
महेंद्र सिंह धोनी का क्या बदल जाएगा रोल
44 वर्ष की उम्र में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. ऐसे में हर तरफ उनकी चर्चा चल रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले लोकल ब्वाय रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारें में खुलकर बात की है.
धोनी के भविष्य को लेकर अश्विन ने अपने चैनल पर कहा, ‘अगर धोनी नहीं खेलना चाहते, तो सीएसके लगभग 4 करोड़ रुपये बचा सकती थी. रवींद्र जडेजा के जाने और पावर फिनिशर्स की कमी दिखाती है कि शायद धोनी खेलते रहेंगे. जब धोनी की बात आती है, तो कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन अगर आप विशुद्ध रूप से रिलीज को देखें, तो यह स्पष्ट है: धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं. वह निश्चित रूप से 2026 तक खेलेंगे और अब, संजू सैमसन के आने से उम्मीदें और भी बढ़ जाएंगी. क्योंकि संजू विकेटकीपर-बल्लेबाज होंगे. धोनी विकेटकीपिंग नहीं करेंगे.’
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: इस खिलाड़ी पर करोड़ों खर्च कर सकती है CSK! जानें ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी के बारे में सबकुछ
इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं धोनी
बात अगर रविचंद्रन अश्विन से मिले हिंट की करें तो महेंद्र सिंह धोनी एक इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं. धोनी के टीम में होने से चेन्नई सुपर किंग्स का क्रेज बना रहेगा. वहीं इसके अलावा मैदान पर उनकी मौजूदगी से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी मदद मिल सकता है. हालांकि धोनी विकेटकीपिंग करेंगे या संजू सैमसन को ये जिम्मेदारी सौंप देंगे…यह तो आईपीएल 2026 के दौरान ही देखने को मिलेगा. धोनी के भविष्य पर कमेंट करना हालांकि कई दिग्गजों को गलत साबित कर चुका है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: RCB का मिनी ऑक्शन का प्लान आया सामने! जानें किन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी खेलेगी दांव
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
26 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines