MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू कर दी है. 1 मार्च से टीम ने कैंप शुरू किया है. जहां पर कई भारतीय सितारे पहले दिन से ही कैंप का हिस्सा हैं. हालांकि अभी भी सभी की नजरें दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी पर ही टिकी हुई है. धोनी का सोशल मीडिया पर हर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने अब एक धोनी का मस्ती वाला वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो अंपायर बन कर वाइड का इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी क्यों बन गए अंपायर?
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी जब बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय एक गेंद वाइड आई, जिस पर धोनी ने मस्ती के अंदाज में वाइड का इशारा कर दिया. अब सोशल मीडिया पर वो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ फैंस इस धोनी का डांस भी कह रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने जब से सीएसके की टीम को ज्वाइन किया है. उसके बाद से ही फ्रेंचाइजी उनके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है. प्रैक्टिस सेशन के पहले दिन भी सीएसके ने धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ का वीडियो शेयर किया था. जिसमें धोनी और गायकवाड़ साथ में बड़े शॉट्स खेलने का प्रयास कर रहे हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और धोनी की जोड़ी सीएसके को छठी बार चैंपियन बनाने की तैयारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 का सेमीफाइनल हुआ रद्द तो कौन सी टीमें खेलेगी फाइनल? जानें ICC का नियम
यहां देखें CSK का आईपीएल 2026 में स्कॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, जकारी फाउल्केस.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हुई बारिश तो क्या होगा रिजर्व डे? क्या कहते हैं ICC के नियम!
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines