Mumbai Indians and MS Dhoni: आईपीएल में बतौर कप्तान 5 ट्रॉफी जीत चुके महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. मौजूदा समय में आईपीएल 2026 में उनके खेलने को लेकर चर्चा चल रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में ही संन्यास ले चुके धोनी अभी भी आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं. हाल के समय में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस टीम की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से सीएसके फैंस बहुत ज्यादा चिंता में है.
माही ने पहनी मुंबई इंडियंस की जर्सी
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें वो 5 बार की आईपीएल विजेता फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए हैं. दरअसल धोनी एक फुटबॉल मैच के दौरान स्लीवलेस मुंबई की जर्सी पहने हुए नजर आए. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के दौरान कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. दोनों ही फ्रेंचाइजियों ने 5-5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है. माही की इस तस्वीर को देखकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अपनी चिंता जता रहे हैं. सोशल मीडिया पर धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: IPL ऑक्शन से पहले Prithvi Shaw का बड़ा धमाका, अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ ठोका धांसू शतक
पिछले सीजन महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे कप्तानी
आईपीएल 2024 से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, लेकिन पिछले सीजन उनके इंजर्ड होने के कारण महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की थी. वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी अब हार्दिक पांड्या कर रहे हैं. इन दोनों फ्रेंचाइजियों का रिकॉर्ड पिछले 2 सीजन में अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में आईपीएल 2026 को लेकर अभी से दोनों फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के खेलने और नहीं खेलने को लेकर चर्चा बहुत तेजी से चल रही है. जिसको लेकर धोनी ने कुछ भी अब तक नहीं बोला है.
ये भी पढ़ें: ICC के इस खास अवॉर्ड की रेस में है 3 भारतीय सुपरस्टार, 1 को पाकिस्तानी खिलाड़ी से मिल रही है कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines