IPL 2026, KL Rahul: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14 करोड़ रुपये खर्च करके विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को अपने साथ जोड़ा था. पिछले सीजन में राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी करके खुद को एक बार फिर से साबित भी किया था. हालांकि उसके बाद भी मिनी ऑक्शन से पहले उनके ट्रेड को लेकर खबरें मीडिया में चल रही हैं. जिसमें कहा जा रहा है कि राहुल दिल्ली कैपिटल्स से आगे बढ़ सकते हैं. अब राहुल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने वाले हैं केएल राहुल?
पिछले सीजन में ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े केएल राहुल को लेकर ट्रेड की खबरें चल रही है. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 2 यूट्यूबर आरोन फिंच के कई आईपीएल टीमों से खेलने को लेकर जोक करते हैं, तो जवाब में केएल राहुल कहते हैं कि ‘मैं भी बहुत ज्यादा दूर नहीं हूं.’ जिसके बाद तीनों ही लोग हंसते हैं. दरअसल आईपीएल में राहुल भी 5 अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं. अब राहुल के इस बयान से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या राहुल अब छठी टीम से खेलने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दिल्ली से राहुल को ट्रेड करने की बात कर रही है.
ये भी पढ़ें: NZ vs ENG: लगातार दूसरे मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी हुई फेल, वनडे सीरीज पर न्यूजीलैंड ने जमाया कब्जा
राहुल रहे हैं 5 आईपीएल टीम का हिस्सा
सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ही साथ वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं. जिसके बाद वो पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा बने. पंजाब के बाद राहुल नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े. 3 सीजन इस टीम के साथ खेलने के बाद राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स में आए हैं. केकेआर की टीम जिस अंदाज में राहुल के पीछे घूम रही है, उससे वो छठी टीम के लिए आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 15 नवंबर तक आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों को अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर को लेकर ऑस्ट्रेलिया से आई अच्छी खबर, BCCI ने बताया कब तक कर सकते हैं वापसी?
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
4 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines