हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG की जीत के बाद BCCI के गुस्से का शिकार बने ऋषभ पंत, CSK के खिलाफ ‘रणनीति’ पड़ी भारी, मिली बड़ी सजा!

LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला खेला गया. जहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले के बाद कप्तान ऋषभ पंत को बड़ी सजा मिली है.

विज्ञापन
Rishabh Pant

LSG vs CSK: आईपीएल 2026 में हर मुकाबला अब बहुत ही मजेदार हो गया है. प्लेऑफ की रेस भी बदलते पॉइंट्स टेबल के साथ मजेदार होती जा रही है. लखनऊ सुपर जांयट्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह से हराकर टेबल को आज रोमांचक कर दिया है. इस मुकाबले में ऋषभ पंत की एक गलती उन्हें बहुत भारी पड़ी. सीएसके के खिलाफ जीत के बाद भी बीसीसीआई ने उन्हें बड़ी सजा सुनाई है. हालांकि ये गलती पंत से पहले आईपीएल 2026 में 7 और कप्तान कर चुके हैं. 

ऋषभ पंत को मिली इस गलती की बड़ी सजा 

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण बीसीसीआई ने लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के ऊपर 12 लाख का फाइन लगाया है. इस सीजन में लखनऊ की टीम ने ये गलती पहली बार की है. आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के कारण बीसीसीआई ने ये फैसला किया है. हालांकि इससे पहले 7 और कप्तान ये गलती कर चुके हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस, दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल, कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल है.  

ये भी पढ़ें: IPL 2026: मिचेल मार्श ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा, ऑरेंज कैप की रेस में हुआ बड़ा उलटफेर

विज्ञापन

लखनऊ को मिली सीजन की चौथी जीत 

आईपीएल 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अब चौथी जीत मिली है. हालांकि उसके बाद भी वो पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर ही हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास हालांकि अभी भी 2 मुकाबले में हैं. लखनऊ की टीम अब पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने वाली है. ये टीमों ही टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस में हैं. ऐसे में ऋषभ पंत की टीम इन दोनों फ्रेंचाइजियों का भी काम कर सकती है. लखनऊ की टीम अगर दोनों ही मैच जीत गई, तो पंजाब और राजस्थान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: KKR vs GT मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में होगा खेल? इस टीम पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola