हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भगवान पर भरोसा रखना बहुत जरूरी…’ IPL में कमबैक के बाद नवदीप सैनी ने दिया बड़ा बयान  

IPL 2026: केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले अपने दाहिने घुटने में लिगामेंट में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. जिससे केकेआर की बॉलिंग यूनिट कमजोर हुई. जिसके बाद आकाशदीप भी चोट के कारण बाहर हो गए. अब नवदीप सैनी ने राणा को रिप्लेस किया है.

विज्ञापन
Navdeep Saini

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. इससे पहले सैनी राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं. वो इंजरी के कारण बाहर हुए राणा की जगह 75 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बने हैं. राणा पिछले 2 ऑक्शन में अनसोल्ड गए थे. आईपीएल में लंबे समय के बाद कमबैक करने वाले नवदीप सैनी ने बड़ा बयान दिया है. 

कमबैक करने को लेकर बोले नवदीप सैनी 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अब तक आईपीएल में 32 मुकाबले खेले. जिसमें उन्होंने 23 विकेट अपने नाम किए हैं. आईपीएल में कमबैक करने के बाद सैनी ने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि जिस तरह से हम कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम लेते हैं, अगर आपको किसी को इसके बारे में समझाना हो, तो इसमें एक अलग ही एहसास होता है. इसलिए, एक नाइट राइडर्स के तौर पर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे इसके बारे में बीती रात पता चला. जैसे ही मुझे इसके बारे में पता चला, समझ नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं.’ 

अपनी मेहनत को लेकर बोलते हुए नवदीप सैनी ने कहा, ‘मुझे पता था कि जिस तरह से मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और जिस तरह से चीजें अभी चल रही हैं. पहले से ही एक प्लान था, जो अब सच हो गया है. सच कहूं तो यह हकीकत बन गया है. इसलिए, मुझे पता था कि यह कभी भी हो सकता है. लेकिन भगवान पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है. मैंने भी वही किया. मुझे इसमें बहुत मजा आया.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले आईसीसी की टी-20 रैंकिंग आई, सूर्यकुमार यादव को हुआ बड़ा फायदा 

अपने सफर को लेकर भी बोले नवदीप सैनी 

बड़े लेवल पर नवदीप सैनी का करियर बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जिसके बारे में बात करते हुए सैनी ने कहा, ‘अगर मैं इस मौके को कोई और नाम दूं, तो इसे फिर से जिंदगी पाना कह सकता हूं. क्योंकि पिछले 2-3 वर्षों में मेरी यात्रा उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन उस समय सबसे जरूरी डटे रहना था. जब उतार-चढ़ाव आए, तब भी मैंने खुद को संभाला, अभ्यास किया और मेहनत करना नहीं छोड़ा. इसी का नतीजा है कि मुझे यह मौका मिला. इसलिए मैं इसे अपना दूसरा मौका कह सकता हूं.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले RCB के 2 स्टार खिलाड़ियों का चला बल्ला, तूफानी बल्लेबाजी करके गेंदबाजों को डराया!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola