IPL 2026: 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले सीजन में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही शाहरुख खान की टीम अब बड़े बदलाव करती हुई नजर आ रही है. कोचिंग स्टाफ में फ्रेंचाइजी कुछ बड़े बदलाव कर रही है. हेड कोच चंद्रकांत पंडित से टीम ने अलग होने का फैसला कर लिया है. टीम अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. जहां पर रेस में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के खास दोस्त नजर आ रहे हैं.
केकेआर के हेड कोच बन सकते हैं अभिषेक नायर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अभिषेक नायर को अपना नया हेड कोच बना सकती है. इससे पहले नायर भारतीय टीम के भी असिस्टेंट कोच रह चुके हैं. आईपीएल 2024 के बाद नायर टीम इंडिया से जुड़े थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे में खराब प्रदर्शन के कारण नायर को हटा दिया गया. बता दें कि साल 2018 से ही अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स की मैनेजमेंट का हिस्सा हैं. नायर ने 2018 से लेकर 2024 तक असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाई थी. आईपीएल 2025 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था. इससे शाहरुख खान की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम के भी हेड कोच रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘परफॉर्म कर वर्ना…’ सिडनी वनडे से पहले हर्षित राणा को मिली थी बड़ी वार्निंग, कोच ने किया बड़ा खुलासा
रोहित शर्मा के खेल में किया बदलाव
टीम इंडिया से हटने के बाद अभिषेक नायर ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ काम किया है. आईपीएल 2025 के बाद रोहित ने नायर के साथ अभ्यास किया. जिसके कारण ही हिटमैन पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही वो बड़ी पारी भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा केएल राहुल ने भी इंग्लैंड दौरे से पहले नायर के साथ काम किया था. राहुल भी उसके बाद से अच्छा ही प्रदर्शन कर रहे हैं. रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक, वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी को भी नायर ट्रेनिंग दे चुके हैं.
ये भी पढ़ें: रो-को ने मचाया धमाल तो निशाने पर आए गंभीर-अगरकर, फैंस ने खुलेआम कर दिया चैलेंज
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines