हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे कैमरून ग्रीन? IPL 2026 में ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग 11 

IPL 2026 KKR Probable Playing 11: शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले सीजन बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन से पहले कई बदलाव किए थे. ऑक्शन के बाद अब केकेआर की टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये बन गया है कि कैमरून ग्रीन किस नंबर पर खेलेंगे?

विज्ञापन
KKR IPL 2026 Probable Playing 11

IPL 2026 KKR Probable Playing 11: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ से लेकर टॉप खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में बड़े पर्स के साथ उतरी केकेआर ने कई सुपरस्टार खिलाड़ियों को खरीदा है. जिसके कारण ही अब उनकी टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. हालांकि ये सवाल अभी भी बना हुआ है कि कैमरून ग्रीन को किस नंबर पर मौका मिलेगा? 

कोलकाता का प्लेइंग 11 है लगभग तैयार 

सलामी बल्लेबाज के रूप में एक बार फिर से सुनील नरेन को मौका मिल सकता है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी कैमरून ग्रीन को भी टॉप ऑर्डर में भेज सकती है. इस नंबर पर खेलते हुए ही ग्रीन ने टी20 फॉर्मेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी नजर आ सकते हैं. वहीं आंद्रे रसेल के संन्यास के बाद रिंकू सिंह को नंबर 5 पर खेलने का मौका मिल सकता है. 

फिनिशर के रोल में रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह को मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है. वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय और हर्षित राणा का भी विकल्प है. दोनों ही खिलाड़ी थोड़ी बहुत बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वहीं मथीसा पथिराना और वैभव अरोड़ा भी प्लेइंग 1 में हो सकते हैं. इंपैक्ट प्लेयर के रूप में तेजस्वी यादव और आकाश दीप को मौका दिया जा सकता है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें केकेआर की संभावित प्लेइंग 11 

सुनील नरेन, कैमरून ग्रीन, अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा. 

इंपैक्ट प्लेयर- तेजस्वी यादव/ आकाशदीप 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन करेगा रवींद्र जडेजा को रिप्लेस? IPL 2026 में ऐसी होगी CSK की संभावित प्लेइंग 11

यहां पर देखें IPL 2026 में KKR का पूरा स्क्वाड 

सुनील नरेन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, तेजस्वी सिंह, फिन एलन (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, आकाशदीप, राहुल त्रिपाठी, कार्तिक त्यागी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: संजू सैमसन के बिना ऐसी दिख रही है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11, यशस्वी-वैभव करेंगे ओपन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola