IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक अपनी रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है. जिसके बाद 13 से 15 दिसंबर के बीच किसी एक दिन मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. इन सबके बीच दिल्ली कैपिटल्स टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को चैंपियन फ्रेंचाइजी से बड़ा ऑफर मिला है. इस फ्रेंचाइजी का पिछले सीजन प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जिसके कारण ही राहुल को कप्तानी का ऑफर मिला है.
केएल राहुल को मिला बड़ा ऑफर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के स्टार केएल राहुल को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने साथ जुड़ने का ऑफर दिया है. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी केकेआर की टीम ने 3 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, लेकिन पिछले सीजन उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था. जिसके कारण ही केकेआर अजिंक्य रहाणे की जगह केएल राहुल को कप्तानी सौंपने के बारे में सोच रही है. राहुल इसके साथ ही विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी निभाते हुए नजर आ सकते हैं. केकेआर की हर बड़ी समस्या का समाधान फिलहाल राहुल ही नजर आ रहे हैं. केएल राहुल ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. इससे पहले वो लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा थे.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर को ईशान किशन और गायकवाड़ ने दिया करारा जवाब! पहले दिन बल्ले से मचाया तहलका
दिल्ली कैपिटल्स टीम में भी हो सकता है बड़ा बदलाव
इसी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने संजू सैमसन को अपने साथ जुड़ने का ऑफर दिया है. सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स की टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सीजन अक्षर पटेल की कप्तानी से बहुत ज्यादा खुश नहीं है. जिसके कारण ही वो वो एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश कर रही है, जो कप्तानी भी कर सके. जिसके कारण ही संजू सैमसन पर दिल्ली की नजर है. दिल्ली की टीम इसके अलावा टी नटराजन को भी रिलीज कर सकती है. नटराजन को पिछले सीजन खेलने का मौका नहीं मिला था.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कप्तान छिनने के बाद पहली बार शुभमन गिल से मिले रोहित शर्मा, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines