हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले KKR की टीम ने रिंकू सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, शुरू हुई भविष्य की तैयारी

Kolkata Knight Riders: शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान बनाया. हालांकि फ्रेंचाइजी को इस सीजन में सफलता नहीं मिली. ऐसे में अब टीम भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला कर रही है.

विज्ञापन
Rinku Singh

Kolkata Knight Riders: 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जमकर मेहनत कर रही है. इस बार भी शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी की कप्तानी अजिंक्य रहाणे की करते हुए नजर आने वाले हैं. इस फैसले से हालांकि फैंस बहुत ज्यादा खुश नहीं थे. जिसके कारण ही अब भविष्य को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने रिंकू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. रिंकू लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. 

रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

टीम इंडिया के मैच फिनिशर रिंकू सिंह आईपीएल 2018 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं. पिछले कुछ सालों से वो बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए भी नजर आ रहे हैं. अब जाकर फ्रेंचाइजी ने रिंकू सिंह को आईपीएल 2026 के लिए टीम का उप कप्तान बनाया है. अगर कप्तान अजिंक्य रहाणे को इंजरी होती है, तो रिंकू ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी रिंकू सिंह को भविष्य में कप्तान के तौर पर देख रही है. जिसकी तैयारी के लिए ही उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएल 2027 में रिंकू सिंह को इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी मिल सकती है. रहाणे अपनी उम्र के कारण लीग से बाहर हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: हैरी ब्रूक के बाद अब इस खिलाड़ी पर बैन लगाएगी BCCI, IPL को धोखा देने की मिलेगी सजा

विज्ञापन

अभिषेक नायर ने लिया बड़ा फैसला 

कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कोच अभिषेक नायर लंबे समय से रिंकू सिंह को जानते हैं. रिंकू अपनी सफलता के पीछे भी नायर का बड़ा योगदान मानते हैं. जिसके कारण ही नायर ने अब रिंकू पर बड़ा भरोसा किया है. इसके अलावा टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो और असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने भी इस फैसले में अहम भूमिका निभाई है. हालांकि इस सीजन रिंकू सिंह को टॉप 5 में बल्लेबाजी करने का मौका देना होगा. पिछले 2 सीजन से रिंकू को सिर्फ अंत के ओवरों में ही बल्लेबाजी करने का मौका मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें: IPL के इतिहास में सबसे महंगी टीम कौन सी है? 19वें सीजन से पहले हुई नई डील ने हर किसी को चौंकाया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola