IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें आईपीएल 2026 में अपने चौथे खिताब जीतने पर है. टीम के लिए पिछला सीजन बेहद ही खराब रहा था. आईपीएल का सीजन तो नया आ गया है लेकिन टीम के लिए चुनौतियां कम नहीं हुई हैं. केकेआर के लिए इस बार तेज गेंदबाजों की इंजरी परेशानी का कारण बनी हुई है. इसी बीच प्रैक्टिस मैच के दौरान एक 25 साल के युवा तेज गेंदबाज ने अपनी घातक गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है. ये खिलाड़ी टीम का इस सीजन हर्षित राणा की कमी नहीं खलने देगा.
प्रैक्टिस मैच में कार्तिक त्यागी ने दिखाया दम
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए. कार्तिक ने इस मैच में अपने चौथे औवर में रंग जमाया. उन्होंने इस ओवर में दमदार गेंदबाजी करते हुए महज 3 रन खर्च किए और 3 विकेट भी अपने नाम किए. हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद त्यागी ने केकेआर को इस प्रदर्शन से काफी उम्मीदें देने का काम किया है. कार्तिक के पास इस केकेआर के लिए डेब्यू कर अपनी छाप छोड़ने का अच्छा मौका होगा. हर्षित राणा की गैरमौजूदगी में उनकी प्लेइंग 11 में जगह पक्की ही नजर आ रही है.
आईपीएल में कैसा है कार्तिक त्यागी का प्रदर्शन?
कार्तिक त्यागी ने साल 2020/21 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था. अब तक वो टूर्नामेंट में 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं और केकेआर उनके लिए चौथी फ्रेंचाइजी होगी. टीम ने उनको मिनी ऑक्शन में बेस प्राइज 30 लाख रुपये में खरीदा था. अब तक खेले 20 आईपीएल के मैचों में वो 15 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
गेंदबाजों की चोट से परेशान KKR
टीम के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले चोटिल हो गए थे. इसके चलते टी20 विश्व कप का हिस्सा भी नहीं बन पाए और अब आईपीएल से भी बाहर हो चुके हैं. इसके अलावा मथीशा पथिराना भी चोट के चलते शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. मुस्तफिजुर रहमान को टीम पहले ही रिलीज कर चुकी है. टीम का तेज गेंदबाजी लाइनअप बेहद ही कमजोर नजर आ रहा है.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सामने आई बड़ी गुड न्यूज, इस दिन भारत आएंगे कप्तान पैट कमिंस
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
50 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, शुभमन गिल लौटे पवेलियन
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines