IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम अपने होम मैच शेड्यूल के हिसाब से ही खेलती हुई नजर आएगी. इससे पहले तक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों पर तलवार लटक रही थी लेकिन अब कर्नाटक सरकार की तरफ से KSCA को इसकी अनुमति दे दी गई है. साल 2025 में खिताबी जीत के बाद जश्न का माहौल तब खराब हो गया था जब भगदड़ में 11 मासूम लोगों की जान गई थी.
IPL 2026 का ओपनिंग मैच चिन्नास्वामी में होगा
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस सीजन का पहला मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. KSCA के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने क्रिकबज को कंफर्म किया है कि एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर से संतुष्ट रही है. इंस्पेक्शन के लिए मॉकड्रिल 13 मार्च को किया गया था, जिसके बाद कर्नाटक सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है.
---विज्ञापन---
मीडिया रिलीज में KSCA ने क्या कहा?
KSCA की तरफ से जारी की गई मीडिया रिलीज में बताया गया, “हमें इस बात की जानकारी देते हुए काफी खुशी हो रही है. कर्नाटक के होम मिनिस्टर डॉ. जी. परमेश्वर की अध्यक्षता में केएससीए, आरसीबी और डीएनए के साथ मीटिंग हुई है. इस मीटिंग में खासतौर पर स्टेडियम में की गई तैयारियों को लेकर रिपोर्ट दी है. इसके आधार पर एक्सपर्ट कमेटी ने आईपीएल मैचों को चिन्नास्वामी में करवाने के लिए अनुमति दे दी है.”
---विज्ञापन---
IPL 2026 का फाइनल भी चिन्नास्वामी में होगा
आईपीएल 2026 में इस मैदान पर कई अहम मुकाबले होने वाले हैं. आईपीएल का पहला और आखिरी यानी की फाइनल मैच इसी मैदान पर होगा. शुरुआती मुकाबलों के अलावा आरसीबी की टीम 5 मैच इस मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी. जबकि टीम बचे हुए दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी. इसके अलावा प्लेऑफ का एक मैच में भी चिन्नास्वामी में ही होगा.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 में बड़ा धमाका करने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल के इस महारिकॉर्ड को करेंगे चकनाचूर!