Jitesh Sharma In Gully Cricket: आरसीबी के स्टार क्रिकेटर जितेश शर्मा ने आईपीएल 2026 से पहले एक गली क्रिकेट मैच में उतरे, जहां उन्हें कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने थे. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में वो डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, जब टीम 28 मार्च को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे.
बीच सड़क पर लगे चौके-छक्के
अपनी पावर-हिटिंग के लिए मशहूर जितेश ने खुद को 15 गेंदों में 40 रन बनाने का चैलेंज दिया. ये मैच सड़क के बीचों-बीच खेला गया, जहां गेंदबाजों ने उन्हें सिंथेटिक गेंदों से बॉलिंग की. जितेश ने शुरुआत 2 शानदार छक्कों के साथ की. जहां तीसरी और 5वीं गेंद डॉट बॉल रहीं, वहीं उन्होंने चौथी और छठी गेंद पर क्रमशः एक चौका और एक छक्का जड़ा. उन्हें कुछ गेंदों पर शॉट लगाने में थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन उन्होंने लगातार चौके और छक्के जड़ना जारी रखा.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: देवदत्त पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर, RCB टीम में 3 नंबर पर कौन करेगा बैटिंग?
स्टाइल में मैच किया फिनिश
आखिर में उन्हें आखिरी छह गेंदों में 12 रनों की जरूरत थी. ओवर की शुरुआत एक डॉट बॉल से हुई. हालांकि, इसके बाद उन्होंने एक चौका जड़ा, जिससे समीकरण चार गेंदों में आठ रनों पर आ गया. फिर उन्होंने एक और छक्का जड़ा, जिससे अब तीन गेंदों में दो रनों की जरूरत रह गई. अगली दो गेंदें डॉट बॉल रहीं. इसके बावजूद, उन्होंने आखिरी गेंद पर एक शानदार छक्का जड़कर बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में अपना चैलेंज पूरा किया.
पिछले साल शानदार प्रदर्शन
आरसीबी ने 2025 में 18 सालों में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था जिसमें जितेश ने अहम रोल अदा किया. टॉप-2 में जगह बनाने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए एक ‘करो या मरो’ वाले लीग मैच में, उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाकर आरसीबी को 227 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने में मदद की थी.
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
32 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines