हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के खत्म होने के बाद ICC ने लिया बड़ा फैसला, T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाली टीम को किया बैन

ICC: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर आई है. आईसीसी एक बार फिर से बड़े फैसले करते हुए नजर आ रही है. आईपीएल खत्म होने के फौरन बाद आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाली टीम को ही बैन कर दिया है.

विज्ञापन
ICC

ICC: मई 31 को आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद आईसीसी के एक फैसले से सभी को हैरान कर दिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा फैसला करते हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाली कनाडा क्रिकेट बोर्ड के ऊपर बैन लगा दिया है. उनके ऊपर सदस्य होने के सभी जिम्मेदारियों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. आईसीसी ने फैसला 31 मई को अहमदाबाद में हुई बैठक के बाद लिया है. 

आईसीसी ने लिया बड़ा एक्शन 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल था और इसी दिन आईसीसी ने अहमदाबाद में बोर्ड मीटिंग की थी. मीटिंग खत्म होने के बाद आईसीसी ने एक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि क्रिकेट कनाडा को बैन कर दिया गया है. हालांकि इसका असर फिलहाल खिलाड़ियों के ऊपर नहीं पड़ने वाला है. वो आगे भी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का ये फैसला क्रिकेट क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों को लेकर लिया गया है. खिलाड़ियों को पैसे की कोई समस्या नहीं आए. इसके लिए भी आईसीसी ने प्लान बनाया है. फिलहाल कनाडा क्रिकेट बोर्ड के सामने आईसीसी ने कुछ शर्तें रखी है. उसको मानने के बाद ही बोर्ड से ये बैन हटेगा. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल टॉप 5 खिलाड़ियों में से किसका 1 रन है सबसे महंगा?

विज्ञापन

मीटिंग में कई मुद्दों पर हुई चर्चा 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साफ कर दिया है कि क्रिकेट कनाडा को अपनी प्रशासनिक कमियों को दूर करना होगा. इसकी निगरानी के लिए भी आईसीसी ने एक कमेटी बनाई है. इसके अलावा इस मीटिंग में टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर एक वर्ल्ड लेवल पर क्वालिफायर टूर्नामेंट शुरू करने को लेकर चर्चा की गई है. इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में कम रोशनी के कारण खेल जल्दी नहीं खत्म हो, इसके लिए अब दोनों टीमों की सहमति पर गुलाबी गेंद के साथ कुछ ओवर कराने की भी बात हुई. इस नियम को भी आईसीसी ने अपनी मंजूरी दे दी है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 आई सामने, गिल-अय्यर को नहीं मिला मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola