IPL 2026: भारत में आईपीएल और पाकिस्तान में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है. 28 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होने जा रही है तो वहीं पाकिस्तान सुपर लीग का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा. दोनों ही लीग में विदेशी सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल के चलते पीएसएल को एक और झटका लगने जा रहा है. पीएसएल को छोड़ एक और स्टार खिलाड़ी अब आईपीएल में खेलने का मन बना रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की लीग को धोखा देते हुए ये खिलाड़ी लखनऊ सुपरजाइंट्स में खेलता हुआ नजर आएगा. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.
वेस्टइंडीज का खिलाड़ी LSG से जुड़ेगा!
वेस्टइंडीज के स्टार गुडाकेश मोती को टी20 विश्व कप 2026 के खत्म होने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बनने जा रहे थे. उन्हें लाहौर कलंदर्स ने 1.10 करोड़ पाकिस्तान रुपये में खरीदा था. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार मोती ने अब लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. टीम ने उनकी जगह दुनिथ वेल्लागे को स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है. मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन के चलते ये खिलाड़ी पहले ही भारत में फंस चुका है और अब दोबारा उस मुसीबत में नहीं जाना चाहता लेकिन अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो आईपीएल में लखनऊ का हिस्सा बन सकते हैं.
---विज्ञापन---
LSG में लेंगे हसरंगा की जगह
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा टी20 विश्व कप 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद से ही वो क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. आईपीएल के मिनी ऑक्शन में हसरंगा को लखनऊ की टीम ने 2 करोड़ में शामिल किया था. सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स में लगातार इस बात को हवा दी जा रही है कि गुडाकेश मोती को वानिंदु हसरंगा की जगह स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. मोती बिल्कुल ही हसरंगा के लिए लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़िए- बैसाखी के सहारे लंगड़ाते हुए अवॉर्ड शो में पहुंचा टीम इंडिया का स्टार तेज गेंदबाज, वायरल वीडियो ने बढ़ाई KKR की टेंशन