हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 GT Squad: गुजरात टाइटन्स की टीम में शामिल बड़े-बड़े दिग्गज, यहां देखें खिलाड़ियों की फुल लिस्ट

Gujarat Titans team full list: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो गई है. गुजरात टाइटन्स करीब 13 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरी थी, और बड़ी समझादारी के साथ खिलाड़ियों पर पैसा खर्च किया. आइए देखते हैं GT स्क्वॉड की फुल लिस्ट.

विज्ञापन

IPL 2026 GT Full Players List: आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी के एतिहाद स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने अपने 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड पूरा किया. ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे शुरू हुई, जिसमें 369 खिलाड़ियों पर IPL की 10 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई. ऑक्शन में गुजरात टाइटन्स 12.90 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी. गुजरात टाइटन्स को अब कुछ ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत थी जो उनके मिडिल ऑर्डर की कमी को पूरा कर सकें. GT ने बहुत सोच-विचार के साथ खिलाड़ियों पर बोली लगाई और अपना स्क्वॉड पूरा किया.

गुजरात टाइटन्स की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी?

IPL 2026 में खिलाड़ियों की नीलामी पूरी होने के बाद कुछ इस तरह है गुजरात की पूरी टीम. गुजरात टाइटन्स की फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वॉड में 5 नए खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए बोली लगाई.

  1. अनुज रावत
  2. अरशद खान
  3. ग्लेन फिलिप्स
  4. गुरनूर बरार
  5. इशांत शर्मा
  6. जयंत यादव
  7. जोस बटलर
  8. कुमार कुशाग्र
  9. मानव सुथार
  10. मोहम्मद सिराज
  11. निशांत सिद्धू
  12. प्रसिद्ध कृष्णा
  13. राहुल तेवतिया
  14. राशिद खान
  15. साई किशोर
  16. साई सुदर्शन
  17. शाहरुख खान
  18. शुबमन गिल
  19. वाशिंगटन सुंदर
  20. कगिसो रबाडा
  21. टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपये)
  22. जेसन होल्डर (7 करोड़ रुपये)
  23. अशोक शर्मा (90 लाख रुपये)
  24. पृथ्वी राज यारा (30 लाख रुपये)
  25. ल्यूक वुड (75 लाख रुपये)

GT ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज- दासुन शनाका, गेराल्ड कोएत्जी, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, महिपाल लोमरोर

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 ऑक्शन के बाद कैसा है PBKS का स्क्वाड, टीम में ये बड़े नाम शामिल

IPL 2025 में गुजरात का सफर


आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का सफर रोमांचक रहा था. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप गुजरात के पास ही थी, इसके बावजूद भाग्य ने साथ नहीं दिया और टाइटंस को एलिमिनेटर मुकाबले में हार झेलकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. लीग चरण में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए थे, जबकि उसे 5 मैचों में हार मिली थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola