IPL 2025: भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में राज किया था। टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में उस समय कई दिग्गज शामिल थे। जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच की एंट्री अब चेन्नई सुपर किंग्स में हो सकती है। आईपीएल 2026 में ये दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर काम करते हुए नजर आ सकता है। दोनों दिग्गज मिलकर सीएसके टीम की किस्मत बदलने का पूरा प्रयास करेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स में होगी एक्स भारतीय गेंदबाजी कोच की एंट्री
लंबे समय तक भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके भरत अरुण की सभी तारीफ करते हैं। उनके कोचिंग के समय में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन में भरत अरुण कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ काम कर रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के अनुसार भरत अरुण आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंबे समय तक काम कर चुके अरुण अब चेन्नई सुपर किंग्स टीम की किस्मत बदलना चाहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कई युवा गेंदबाज मौजूद है। ऐसे में अरुण का अनुभव टीम के बहुत काम आ सकता है।
सीएसके का पिछला सीजन गया था खराब
महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2025 में बहुत ज्यादा खराब खेली थी। जिसके कारण ही टीम ने पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे नंबर 10 पर खत्म किया था। 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी सीएसके के लिए ये सबसे खराब सीजन रहा है। ऐसे में भरत अरुण अगर टीम के साथ जुड़ते हैं, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव होगा। आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सीएसके की टीम अपनी कोचिंग स्टाफ में कुछ और बदलाव भी कर सकती है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर भड़के दिग्गज, क्या BCCI को रोकेगी सरकार?
संबंधित खबरें
इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines