Devdutt Padikkal Or Venkatesh Iyer At No. 3 In RCB: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि आरसीबी वेंकटेश अय्यर के बजाय देवदत्त पडिक्कल को अपने नंबर 3 के बल्लेबाज के तौर पर चुनेगी. आईपीएल 2025 के शुरुआती दौर में ही पडिक्कल चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल करना पड़ा. वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व खिलाड़ी अय्यर को मौजूदा चैंपियन टीम ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा था.
पडिक्कल या अय्यर?
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि आरसीबी अय्यर के बजाय पडिक्कल को नंबर 3 पर खिलाने के बारे में सोच सकती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आरसीबी पडिक्कल को नंबर 3 पर खिलाएगी. विराट कोहली और फिल सॉल्ट ओपनिंग करेंगे, उसके बाद नंबर 4 पर जितेश शर्मा होंगे. अगर कप्तान रजत पाटीदार कहते हैं कि मैं नंबर 5 पर खेल सकता हूं, तो ऐसा हो सकता है. वो लेफ्ट-हैंड-राइट-हैंड कॉम्बिनेशन भी अपना सकते हैं, उनके पास पहले से ही नंबर 3 पर एक लेफ्ट-हैंडर मौजूद है.’
यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने दी बड़ी कुर्बानी, IPL 2026 पहले इस बुरी लत से तौबा, अब होगा कमबैक?
‘वेंकटेश के लिए भी मौका’
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व बल्लेबाज ने दावा किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच वेंकटेश के लिए ज्यादा मुफीद रहेगी. रैना ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि बेंगलुरु की पिचें वेंकटेश अय्यर के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेंगी, वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर खेलना पसंद है, वो मैदान के हर कोने में रन बना सकते हैं. मुझे लगता है कि वो लेफ्ट-हैंड-राइट-हैंड कॉम्बिनेशन के लिए उन्हें टीम में शामिल कर सकते हैं, खासकर इसलिए क्योंकि उनके पास निचले क्रम में जितेश शर्मा जैसा एक फिनिशर मौजूद है.’
पिछले साल अय्यर का फ्लॉप शो
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर को रिलीज कर दिया था, लेकिन बाद में उसे 23.75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर दोबारा खरीद लिया. इसके बाद जो हुआ, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था. अय्यर, जो आईपीएल 2024 तक टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, उन्होंने 2025 में अपने करियर का सबसे खराब प्रदर्शन किया. वो 11 मैचों में सिर्फ 142 रन ही बना पाए, और उनका औसत भी बेहद निराशाजनक यानी 20.29 रहा.
आईपीएल 2026 के लिए पूरी आरसीबी टीम
विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल.
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines