IPL 2026 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हाईवोल्टेज रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस करीबी मुकाबले में दिल्ली की टीम को अपने ही घर में इस सीजन की पहली हार मिली तो वहीं गुजरात ने इस जीत से अपना खाता खोला. दिल्ली कैपिटल्स के पास इस मैच में जीत हासिल करने का शानदार मौका था लेकिन डेविड मिलर की एक गलती टीम पर भारी पड़ गई. अगर वो आखिरी ओवर के दौरान एक रन दौड़ के ले लेते तो टीम इस मैच को बचा सकती थी. चलिए आपको भी बताते हैं मिलर की इस गलती के बारे में.
मिलर ने सिंगल लेने से किया मना
डेविड मिलर को इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए चोट लगी थी, जिसके चलते वो काफी दर्द में भी नजर आए थे. हालांकि चोट के बावजूद भी उन्होंने दिल्ली के लिए बल्लेबाजी करते हुए मैच को आखिरी गेंद तक ले गए. टीम को आखिरी 3 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत थी तब मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद अब 2 गेंदों में 2 रन की दरकार थी तो पांचवीं गेंद पर मिलर ने सिंगल लेने से मना कर दिया. उनके इस फैसले से हर कोई हैरान नजर आया. ऐसे में अब टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे लेकिन प्रसिद्ध की स्लोअर बाउंसर को वो समझ नहीं पाए बटलर ने कुलदीप को रन आउट कर दिया. अगर मिलर एक रन ले लेते तो स्कोर बराबर हो जाता.
मिलर ने खेली तूफानी पारी
डेविड मिलर भेल ही इस मैच में टीम को जीत नहीं दिला पाए हों लेकिन उन्होंने एक कमाल की पारी खेली. दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान 13वें ओवर में मिलर को उंगली में चोट लगी, जिसके चलते वो रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए. उस समय वो 12 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद पारी के 17वें ओवर में उन्हें दोबारा मैदान पर उतरना पड़ा जब ट्रिस्टन स्टब्स रन आउट हो गए. उन्होंने इस मैच में 20 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 3 चौके तो वहीं 3 छक्के जड़े.
ये भी पढ़िए- ‘हम तो मजदूर हैं बस…’, टीम इंडिया से बाहर रहने पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा, कही ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines