Live Updates
CSK vs SRH Weather Update Live: चेन्नई ने झटका पहला विकेट
चेन्नई की टीम को इस मैच में पहली सफलता तीसरे ही ओवर में मिली है. मुकेश चौधरी ने ट्रेविस हेड का विकेट चटकाया है. हेड इस मैच में महज 6 रन बनाकर आउट हुए हैं.
CSK vs SRH Weather Update Live: चेन्नई ने खड़ा किया 180 का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस अहम मुकाबले में 180 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. सनराइजर्स की टीम को इस मैच में जीत हासिल करनी है तो 181 रन बनाने होंगे.
CSK vs SRH Weather Update Live: चेन्नई को लगा झटका
डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को 5वां झटाक लगा है. उन्होंने इस पारी में 44 रन बनाए. देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई आखिरी 2 ओवरों में कितने रन बना पाती है.
CSK vs SRH Weather Update Live: चेन्नई में आसमान साफ
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में बारिश की आशंका थी लेकिन पहली पारी में 16 ओवरों का खेल हो चुका है और अब मौसम पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है.
CSK vs SRH Weather Update Live: ब्रेविस-दुबे की जोड़ी पर उम्मीदें
चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं. टीम के लिए 2 बिग हिटर्स शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
CSK vs SRH Weather Update Live: कप्तान ने कप्तान को किया आउट
कप्तान पैट कमिंस ने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट चटका दिया है. गायकवाड़ इस मैच में पूरी तरह से लय से बाहर नजर आए. उन्होंने 21 गेंदों में महज 15 रन बनाए.
CSK vs SRH Weather Update Live: बीच मैच हो सकती है बारिश
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स के बीच चेपॉक के मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के बीच में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इस मैच में बारिश परेशानी खड़ी कर सकता है.
CSK vs SRH Weather Update Live: चेन्नई ने पावरप्ले में बनाए 57 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मैच के पावरप्ले में 57 रन का स्कोर बना लिया है. टीम ने इस दौरान 2 बड़े विकेट भी गंवाए हैं. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. अभी तक मैच में एक बार भी बारिश बाधा नहीं बनी है.
CSK vs SRH Weather Update Live: चेन्नई को लगा दूसरा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा है. उर्विल पटेल ने इस मैच में 8 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली लेकिन वो साकिब हुसैन की स्लोअर बॉल का शिकार बने.
CSK vs SRH Weather Update Live: चेन्नई को लगा पहला झटका
सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने संजू सैमसन को ईशान किशन के हाथों कैच करवा दिया है. संजू ने इस मैच में 13 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली है.
CSK vs SRH Weather Update Live: धोनी क्यों नहीं खेल रहे मैच?
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई. धोनी इस मैच की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि धोनी इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं.
CSK vs SRH Weather Update Live: चेन्नई की प्लेइंग 11 में एक बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), ऋतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
CSK vs SRH Weather Update Live: हैदराबाद की प्लेइंग 11 में एक बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
CSK vs SRH Weather Update Live: चेपॉक में टॉस हो चुका है
चेपॉक में टॉस हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीता है. कप्तान ऋतुराज गयाकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
CSK vs SRH Weather Update Live: थोड़ी देर में होगा टॉस
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के लिए टॉस थोड़ी देर में होगा. फिलहाल बारिश नहीं हो रही है. ऐसे में अभी पूरे 20-20 ओवरों का मैच होने की संभावना है.
CSK vs SRH Weather Update Highlights: आईपीएल में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला होना है. इस मैच के ऊपर संकट के बादल नजर आ रहे हैं. टॉस से पहले बारिश ने फैंस की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. मौसम विभाग की तरफ से मैच के समय चेन्नई में बारिश की संभावना जताई गई है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के बीच में 34 प्रतिशत संभावना बारिश की है. मैच के दौरान पूरे समय आसमान में बादल छाए रहेंगे जो कि मैच में बाधा बन सकते हैं. बारिश के चलते बीच बीच में बारिश से मैच रुक भी सकता है.
प्लेऑफ के लिए ये मुकाबला काफी अहम होगी. चेन्नई की टीम इस मैच में जीत हासिल कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी तो वहीं सनराइजर्स की टीम इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी. ऐसे में अगर बारिश इस मैच में बाधा बनती है तो दोनों ही टीमों के लिए संकट खड़ा हो जाएगा.
CSK vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (डब्ल्यू), ऋतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines