IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना अगला मुकाबला 11 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलने वाली है. जहां पर फ्रेंचाइजी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. दिल्ली की टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में उनके सामने सीएसके की टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. जिसके लिए प्लेइंग 11 में स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी होने वाली है. ब्रेविस ने प्लेइंग 11 में कमबैक को लेकर अब बड़ा बयान दिया है.
वापसी करने को बेकरार हैं डेवाल्ड ब्रेविस
इंजरी के कारण पहले 3 मैचों में डेवाल्ड ब्रेविस नहीं खेले थे. अब वो वापसी करने वाले हैं. जिसके बारे में रविचंद्रन अश्विन के चैनल पर ब्रेविस ने कहा, मैं बिल्कुल अच्छा महसूस कर रहा हूं. गेम से प्यार करने वाले युवा खिलाड़ी के लिए साइड लाइन पर बैठना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन इसने मुझे और ज्यादा भूखा बना दिया है. मैंने मैदान के बाहर अपनी ताकत बढ़ाने पर काम किया है और अब अच्छा महसूस कर रहा हूं. कल मेरी ट्रेनिंग अच्छी रही. बल्ले से गेंद अच्छे से निकल रही थी, इसलिए मैं काफी उत्साहित हूं.’ ब्रेविस की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी. ब्रेविस प्लेइंग 11 में कार्तिक शर्मा की जगह खेलने वाले हैं. कार्तिक ने पहले 3 मैचों में बहुत ज्यादा निराश किया है.
ये भी पढ़ें: चोटिल हर्षित राणा की IPL 2026 में वापसी कब? KKR के इस ऑलराउंडर पर आया बड़ा अपडेट
ब्रेविस के कमबैक से क्या सीएसके करेगी वापसी?
मध्यक्रम में डेवाल्ड ब्रेविस के आने से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की बल्लेबाजी और मजबूत हो जाएगी. फ्रेंचाइजी पिछले 2 मैच में भले ही हारी हो, लेकिन उन्होंने 200 रनों का आंकड़ा पार किया है. ऐसे में ब्रेविस के कमबैक से फ्रेंचाइजी 250 रनों का भी आंकड़ा छू सकती है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी. हालांकि उसके लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपने गेंदबाजों से भी मदद चाहिए होगी.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में अब तक क्यों नहीं हो पाए शामिल?
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines