Chennai Super Kings: संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा-सैम करन के ट्रेड की खबरें अगर सच साबित होती है, तो चेन्नई सुपर किंग्स को मिनी ऑक्शन में बड़ी खरीदारी करनी होगी. पिछले सीजन में हुए शर्मनाक प्रदर्शन के कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 से पहले बड़े बदलाव कर सकती है. जिसके बारे में सीएसके के ही पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अब बड़ा बयान दिया है. मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार पर दांव खेल सकता है.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस खिलाड़ी पर खेलेगी दांव!
महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी से ही आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारी शुरू कर दी है. सीएसके के प्लान को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘सीएसके वास्तव में इस टीम को मजबूत कर सकता है. जिस समय सैम करन और रवींद्र जडेजा वहां (आरआर में) गए हैं, मैं नीतीश राणा को नीलामी में आते हुए देखता हूं. इसलिए, नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर 100% सीएसके के रडार पर होंगे. अगर सैमसन और ऋतुराज ओपनिंग करते हैं, तो यह सबसे अच्छी बात होगी. तीसरे नंबर पर, वे वेंकटेश अय्यर या नीतीश राणा को देखेंगे. ब्रेविस और दुबे 4 और 5 पर होंगे और फिर वे कैमरून ग्रीन को 6 नंबर पर डालने की कोशिश करेंगे क्योंकि हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए मध्य क्रम में बल्लेबाजी की है.’
ये भी पढ़ें: हर्षित राणा को क्यों गौतम गंभीर बार-बार टीम में देते हैं मौका? KKR के पूर्व खिलाड़ी ने किया खुलासा
वेंकटेश अय्यर पर सीएसके कर सकती है निवेश
केकेआर के स्टार खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स अपनी तैयारी कर सकती है. जिसके पीछे का कारण बताते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘वेंकटेश अय्यर ने चेपॉक में एक-दो अच्छी पारियां खेली हैं. हालांकि, वह शिवम दुबे की तरह लंबे लीवर के साथ खेलते हैं, लेकिन वह स्वीप और रिवर्स स्वीप भी खेल सकते हैं. फिर भी, नीतीश राणा जैसा खिलाड़ी, जो छोटा है, स्क्वायर बाउंड्री तक पहुँच सकता है और उछाल का इस्तेमाल कर सकता है, और एक आकर्षक विकल्प है. उनके सीएसके में आने की पूरी संभावना है.’
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की इज्जत बचाने वाले खिलाड़ी को ICC ने दिया बड़ा इनाम, भारत का दबदबा है बरकरार
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
36 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines