IPL 2026, Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उस समय बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए. जिसके बाद दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी इंजरी के कारण शुरुआती 6 मैचों से बाहर हो गए. अब फ्रेंचाइजी को एक और बड़ा झटका लगा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन 19 में ओपनिंग मुकाबले से पहले सीएसके का स्टार बल्लेबाज इंजर्ड हो गया है. जिसके कारण ही वो शुरुआती 2 से 3 मैचों से बाहर हो सकता है.
सीएसके को लगा तीसरा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और बुरी खबर आई है. रेव स्पोर्ट्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी के मैच विनर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण शुरुआती 2 से 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं. अगर ब्रेविस नहीं खेलते हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी और ज्यादा कमजोर हो जाएगी. मध्यक्रम में ब्रेविस नहीं रहेंगे तो मैथ्यू शॉर्ट को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के नहीं रहने से पहले से ही फ्रेंचाइजी दबाव में रहने वाली है. ब्रेविस अपने दम पर मैच पलट सकते हैं. पिछले सीजन उन्होंने ये करके दिखाया था. जिसके कारण ही शॉर्ट के ऊपर और ज्यादा दबाव रहेगा. फ्रेंचाइजी हालांकि उनकी जगह सरफराज खान को भी प्लेइंग 11 में खेलने का मौका दे सकती है. सरफराज भी स्पिनरों के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हैं.
ये भी पढ़ें: RCB vs SRH: विराट कोहली ने छोड़ा ‘लड्डू’ कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
पिछले सीजन बल्ले के साथ चमके थे डेवाल्ड ब्रेविस
साउथ अफ्रीका के सुपरस्टार डेवाल्ड ब्रेविस ने पिछले सीजन में 6 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 180 की स्ट्राइक रेट और 37.50 की औसत से 225 रन बनाए थे. जिसमें 2 अर्धशतक उनके नाम रहे थे. इन 6 मैचों में ही 17 छक्के ब्रेविस ने जड़ दिए थे. ब्रेविस ने आईपीएल 2025 के बाद साउथ अफ्रीका के लिए भी तीनों ही फॉर्मेट में रन बनाए हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी ब्रेविस ने कुछ अहम पारियां खेली थी. हालांकि ब्रेविस की वापसी जल्द ही हो सकती है. ऐसे टीम के फिजियो उनके साथ जमकर मेहनत कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जैकब डफी नहीं, 25 साल का ये खिलाड़ी है RCB का गेम चेंजर, बैंगलोर की पूर्व कप्तान बताई वजह
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines