IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने लिया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 15 नवंबर को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी ने एक और बड़ा फैसला किया है. मैनेजमेंट ने इस दिग्गज खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस दिग्गज ने पहले भी राजस्थान रॉयल्स के लिए काम किया है और खुद को साबित किया है. जिसके कारण ही उन्हें दोबारा जिम्मेदारी मिली है.

Rajasthan Royals IPL 2026

Rajasthan Royals IPL 2026

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद मैनेजमेंट में बड़े बदलाव किए हैं. हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी सीजन खत्म होने के बाद टीम से अलग होने का फैसला किया. अब मैनेजमेंट ने राहुल द्रविड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. इस टीम के साथ पहले भी लंबे समय तक काम कर चुके दिग्गज कुमार संगकारा को मैनेजमेंट ने 2 बड़े पद सौंप दिए हैं. आईपीएल 2026 से पहले मैनेजमेंट ने अब एक और बड़ा फैसला कर लिया है. 

विज्ञापन

कुमार संगकारा की हुई हेड कोच के तौर पर वापसी 

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कुमार संगकारा को साल 2024 के बाद डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बना दिया था. राहुल द्रविड़ के जाने के बाद संगकारा को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के साथ ही साथ अब हेड कोच भी बना दिया है. संगकारा के टीम से जुड़ने के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक मनोज बडाले ने कहा, ‘जब हमने देखा कि इस स्तर पर टीम को क्या चाहिए, तो हमें लगा कि टीम के भीतर उनकी जानकारी, उनका लीडरशिप और रॉयल्स संस्कृति की उनकी गहरी समझ निरंतरता और स्थिरता का सही संतुलन लाएगी. कुमार पर हमें हमेशा एक लीडर के रूप में पूरा भरोसा रहा है. उनकी स्पष्टता, धैर्य और क्रिकेट से जुड़ी समझ टीम को अगले चरण में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.’ 

विज्ञापन

पूरा कोचिंग स्टाफ हुआ तैयार 

श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा ने साल 2021 से लेकर 2024 तक राजस्थान रॉयल्स टीम के हेड कोच की भूमिका निभाई थी. उनके कोच रहते ही टीम ने साल 2022 में फाइनल तक का भी सफर तय किया था. साल 2024 में भी राजस्थान ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था. संगकारा का साथ देने के लिए विक्रम राठौर को अब मैनेजमेंट ने मुख्य असिस्टेंट कोच बना दिया है. जबकि शेन बांड गेंदबाजी कोच के रूप में टीम के साथ जुड़े रहेंगे. ट्रेवर पेनी भी असिस्टेंट कोच की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं सिड लाहिरी परफॉरमेंस कोच के रूप में दोबारा नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ