IPL 2026 Chennai Super Kings: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया. आईपीएल इतिहास में 5 बार की विजेता टीम का पिछला सीजन सबसे खराब गया. जिसके बाद से ही फ्रेंचाइजी कुछ बड़े बदलाव करने को तैयार है. रविचंद्रन अश्विन ने पहले ही आईपीएल को अलविदा बोल दिया है. अब क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की टीम 5 और स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. इन खिलाड़ियों ने पिछले सीजन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था.
चेन्नई सुपर किंग्स ने इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
दीपक हुड्डा
मध्यक्रम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा को सीएसके ने पिछले सीजन ऑक्शन में 1.70 करोड़ में खरीदा था. जिसके बाद उन्होंने 7 मैचों की 5 पारियों में सिर्फ 31 रन ही बनाए थे. दीपक हुड्डा ने फील्डिंग में भी बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के बाद 9.75 करोड़ पहले से ही चेन्नई सुपर किंग्स की पर्स में मौजूद हैं.
राहुल त्रिपाठी
सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. जिसके बाद उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया. 5 मैचों की पांच पारियों में उन्होंने 55 रन ही बनाए थे. ऐसे में त्रिपाठी को सीएसके मैनेजमेंट बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
विजय शंकर
टीम इंडिया के लिए खेल चुके स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. शंकर ने 6 मैचों में सिर्फ 118 रन ही बनाए. फील्डिंग में भी शंकर ने बहुत ही ज्यादा निराश किया था. जिसके कारण ही शंकर को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
सैम करन
इंग्लिश फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर सैम करन को पिछले सीजन चेन्नई ने 2.40 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा था. सैम करन ने गेंद के साथ बहुत ज्यादा निराश किया. 5 मैचों में 114 रन बनाने के साथ उन्होंने गेंद के भी सिर्फ 1 ही विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: ‘Rohit Sharma के साथ जो हुआ वो शुभमन गिल के साथ भी होगा’, टीम इंडिया की कप्तानी पर दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
डेवोन कॉन्वे
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेवोन कॉन्वे साल 2022 से सीएसके का हिस्सा हैं. कॉन्वे ने पिछले सीजन बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था. उन्होंने 6 मैचों में धीमी बल्लेबाजी करके 156 रन ही बनाए थे. ऐसे में अब फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करने का फैसला कर सकती है.
ये भी पढ़ें: Exclusive: सफल कप्तान बनने के लिए सूर्यकुमार यादव ने गंभीर-रोहित की चुराई ये चीज! खुद किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
49 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, शुभमन गिल लौटे पवेलियन
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines