हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 ऑक्शन में भारतीय स्टार की 'Wild Card' एंट्री, एक दिन पहले लिस्ट में अचानक जुड़ गया नाम

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है. इससे सिर्फ एक दिन पहले अब ऑक्शन लिस्ट में एक बदलाव हुआ है. एक भारतीय बल्लेबाज को आखिरी समय पर नीलामी का हिस्सा बनने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में जगह दे दी गई है. अब उनपर IPL 2026 ऑक्शन में बोली लग सकती है.

विज्ञापन
नए खिलाड़ी की ऑक्शन में एंट्री

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के आयोजन में अब महज एक दिन रह गया है. अबू धाबी में प्लेयर्स की नीलामी होगी और ज्यादातर टीमें मिनी ऑक्शन के लिए पहुंच चुकी हैं. ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार की गई थी और अब सिर्फ एक दिन पहले नया नाम जुड़ गया है. भारतीय घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी अब IPL 2026 के मिनी ऑक्शन का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे.

IPL 2026 ऑक्शन में भारतीय स्टार की वाइल्ड कार्ड एंट्री

बीसीसीआई ने नीलामी के लिए 350 प्लेयर्स के नाम कन्फर्म किए थे और कुछ बड़े नाम लिस्ट से गायब थे. अब ऑक्शन से एक दिन पहले ऑक्शन लिस्ट में अभिमन्यु ईश्वरन का नाम जुड़ चुका है. पहले उनपर बोली नहीं लगने वाली थी लेकिन किसी टीम ने BCCI को उनका नाम जोड़ने के लिए कहा. इसी वजह से आखिरी समय पर अचानक उन्हें IPL ऑक्शन का हिस्सा बनाया गया. साफ तौर पर किसी टीम को अभिमन्यु को खरीदने में दिलचस्पी है और IPL ऑक्शन में अब उनकी किस्मत खुल सकती है.

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: भारत से मिली करारी हार के बाद एडेन मार्करम ने दिया बड़ा बयान, मैच गंवाने की बताई असली वजह

विज्ञापन

कभी IPL नहीं खेले हैं अभिमन्यु ईश्वरन

अभिमन्यु ईश्वरन ने कभी भी IPL नहीं खेला है, जो हैरान करने वाली बात है. उन्होंने ऑक्शन में पहले अपना नाम दर्ज कराया है लेकिन कभी भी उन्हें किसी टीम ने खरीदा नहीं. अब लग रहा है कि आखिर किसी टीम ने उनमें दिलचस्पी दिखाई है और उन्हें IPL 2026 का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है. अभिमन्यु की जगह अब किसी एक टीम में पक्की नजर आ रही है.

SMAT में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला फल

हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अभिमन्यु ईश्वरन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. उन्होंने बंगाल के लिए 7 मैचों में हिस्सा लिया है और 266 रन बनाए हैं. इसी बीच उनका औसत 44.33 का रहा है और उन्होंने एक शतक एवं एक अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने 152.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. इसी कारण टीमों की नजर उनपर गई है और IPL 2026 ऑक्शन में उन्हें जगह मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND U19 vs PAK U19: टीम इंडिया को मिले भविष्य के 5 सुपरस्टार, पाकिस्तान के खिलाफ खुद को किया साबित 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola