IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारी चल रही है. सभी फ्रेंचाइजियों ने इसको लेकर संभावित मास्टर प्लान बना लिया है. दिग्गज भी अब ऑक्शन को लेकर सलाह दे रहे हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मौजूदा समय में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अब उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिन पर मिनी ऑक्शन के दौरान सबसे बड़ी बोली लग सकती है. इन खिलाड़ियों में से कुछ का आईपीएल रिकॉर्ड अच्छा रहा है. वहीं कुछ ने इससे पहले निराश किया है.
आकाश चोपड़ा ने बताया किस खिलाड़ी पर लगेगा सबसे बड़ा दांव
अफ्रीका के खिलाड़ी को नंबर 5 पर रखते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘साउथ अफ्रीका सीरीज चल रही है, इसलिए कुछ नयापन तो होगा ही. मैंने मथीशा पथिराना, डेविड मिलर और एनरिक नोर्त्जे को नंबर 5 पर रखा है. अगर नोर्त्जे और मिलर इंडिया के खिलाफ अच्छा परफॉर्म करते हैं, तो उन्हें बहुत पैसे मिलेंगे. माइकल ब्रेसवेल में बहुत दिलचस्पी होनी चाहिए, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं है. CSK को एक ऑफ स्पिनर की जरूरत है, वो भी अच्छी बैटिंग करता है. इसलिए CSK को उनके बारे में सोचना चाहिए. रिकी पोंटिंग के पास अब एक विदेशी स्लॉट खाली है, इसलिए कोनोली वहां एक ऑप्शन हैं.’
लियाम लिविंगस्टोन को लेकर बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘लिविंगस्टोन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, चाहे पंजाब हो या RCB, उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. लेकिन, अब सब कुछ सप्लाई और डिमांड पर निर्भर है, कोई विस्फोटक मिडिल-ऑर्डर खिलाड़ी नहीं है, यहां तक कि मैक्सी (मैक्सवेल) भी अब नहीं है. इसलिए, मुझे लगता है कि लिविंगस्टोन इस बार भी पैसा कमाएंगे.’
ये भी पढ़ें: ‘रोहित-कोहली को कोच नहीं दे रहे क्रेडिट’, गंभीर की नीयत पर उनके इस पुराने साथी ने ही उठा दिया सवाल
इस खिलाड़ी को पहले नंबर पर दी जगह
अपने वीडियो में आकाश चोपड़ा ने जॉनी बेयरस्टो को नंबर 2 पर रखा है. जबकि नंबर 1 पर कैमरून ग्रीन का नाम उन्होंने लिया है. ग्रीन को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘कैमरून ग्रीन नंबर 1 पर होंगे, कोई भी उनके आस-पास भी नहीं है. फाइनल प्राइस चाहे कितना भी हो, उन्हें ज्यादा से ज्यादा INR 18 करोड़ ही मिलेंगे, लेकिन बोली और एक सही बोली की लड़ाई हो सकती है. KKR वो दूसरी टीम होगी जो CSK से पहले आ जाएगी, असल में उनके लिए 25 से 28 करोड़ की बोली हो सकती है.
ये भी पढ़ें: ओपनिंग में हिट संजू सैमसन की जगह फ्लॉप शुभमन गिल को क्यों मिलता है मौका? आंकड़ें देकर हो जाएंगे हैरान!
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
42 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
52 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines