IPL Auction 9 Players Removed: IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को होने वाला है. अबू धाबी में सभी 10 टीमें नीलामी का हिस्सा बनेंगी. CSK और KKR के पास सबसे बड़ा पर्स है और उन दोनों पर सभी की नजर रहने वाली है. IPL 2026 ऑक्शन के लिए 359 नाम फाइनल हुए थे लेकिन अब नीलामी से महज तीन दिन पहले अचानक 9 खिलाड़ियों का नाम लिस्ट से कट चुका है. कई सारे फैंस सोशल मीडिया पर इसी को लेकर बड़े सवाल भी खड़े कर रहे हैं.
IPL ऑक्शन से 9 खिलाड़ी बाहर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन के आयोजन में सिर्फ तीन का समय बच रहा है. नीलामी के लिए 1355 प्लेयर्स ने रजिस्टर किया था और BCCI ने फाइनल लिस्ट में 350 नाम शामिल किए थे. कुछ खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में नहीं था और बाद में बीसीसीआई ने उन्हें भी शामिल कर दिया. उन्होंने स्वास्तिक चिकारा, विरनदीप सिंह, मणिशंकर मुरासिंह, चामा मिलिंद, केएल श्रीजीत, ईथन बॉश, क्रिस ग्रीन, राहुल राज नमाला और विराट सिंह के रूप में 9 नए खिलाड़ियों को ऑक्शन सूची में जगह दी. कुल 359 नाम फाइनल हो गए थे लेकिन अब बाद में जोड़े गए 9 प्लेयर्स को लिस्ट से हटा दिया गया.
ये भी पढ़ें:- क्यों विदेशी प्लेयर्स का हो रहा IPL से ‘मोहभंग’, इस वजह से PSL को दे रहे ज्यादा अहमियत
IPL 2026 ऑक्शन के शुरुआती 5 सेट पर होगी नजरें
IPL ऑक्शन के शुरुआती 5 सेट पर सभी की नजर रहने वाली है. इसमें कैमरून ग्रीन, रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर समेत कई सारे बड़े नाम हैं. नीचे शुरुआती 5 सेट में मौजूद प्लेयर्स के नाम दिए गए हैं:
- सेट 1: डेवॉन कॉन्वे, जेक फ्रेज़र-मैक्गर्क, कैमरून ग्रीन, सरफराज खान, डेविड मिलर, पृथ्वी शॉ.
- सेट 2: गस एटकिंसन, वानिंदु हसरंगा, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, लियम लिविंगस्टोन, वियान मुल्डर, रचिन रवींद्र.
- सेट 3: फिन एलन, जॉनी बेयरस्टो, केएस भरत, क्विंटन डी कॉक, बेन डकेट, रहमानुल्लाह गुरबाज, जेमी स्मिथ.
- सेट 4: जेराल्ड कोएट्ज़ी, आकाश दीप, जैकब डफी, फजलहक फ़ारूकी, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, शिवम मावी, एनरिक नॉर्किया, मथीशा पथिराना.
- सेट 5: रवि बिश्नोई, राहुल चाहर, अकील होसैन, मुजीब रहमान, महीश तीक्षणा.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Mock Auction: 21 करोड़ में CSK के हुए कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर और पृथ्वी शॉ भी मालामाल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines