IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होना है. इस मिनी ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगनी है. ऑक्शन के बाद कुछ फ्रेंचाइजी बड़े फैसले करने वाली है. इनमें से 3 टीमें तो अपने नए कप्तान का ऐलान कर सकती है. इन फ्रेंचाइजियों का प्रदर्शन पिछले सीजन बहुत ही निराशाजनक रहा था. जिसके कारण ही इस बार बड़े बदलाव भी नजर आ रहे हैं. इनमें से एक फ्रेंचाइजी ने तो पूरी तैयारी भी कर ली है.
1.दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले सीजन अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान बनाया था. अच्छी शुरुआत के बाद भी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी. अंत में कप्तान अक्षर पटेल पर कई बड़े सवाल भी खड़े हुए थे. जिसके कारण ही इस सीजन कप्तानी में बदलाव देखने को मिल सकता है. लंबे समय से रिपोर्ट्स आ रहे हैं कि दिल्ली अब केएल राहुल को आईपीएल 2026 के लिए कप्तानी सौंप सकती है. इस सीजन राहुल सलामी बल्लेबाजी भी करते हुए नजर आ सकते हैं.
2. कोलकाता नाइट राइडर्स
3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी थी. जिसके बाद भी टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था. इस सीजन से पहले फ्रेंचाइजी बड़े बदलाव करती हुई नजर आ रही है. ऐसे में कप्तानी को लेकर भी बदलाव देखने को मिल सकता है. मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह में से किसी एक को आईपीएल 2026 में कप्तानी सौंपी जा सकती है.
ये भी पढ़ें: PAK vs SL: T20 में टेस्ट खेलते हुए नजर आए बाबर आजम, स्लो बल्लेबाजी देख फैंस को आया गुस्सा
3. राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने कप्तान संजू सैमसन को ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया है. ऐसे में इस टीम को नया कप्तान मिलना तय है. राजस्थान की टीम ने रवींद्र जडेजा को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है. ऐसे में फ्रेंचाइजी जडेजा को भी कप्तानी सौंप सकती है. जडेजा ने इस फ्रेंचाइजी से 4 करोड़ कम में ट्रेड को हामी भरी है. ऐसे में उनके लीडरशिप रोल को लेकर संभावना जताई जा रही है. हालांकि इसके टीम के पास कप्तानी को लेकर यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसा विकल्प भी मौजूद है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया के साथ हुई बड़ी बेईमानी! क्या आउट थे सेनुरन मुथुसामी?
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines