IPL 2025: आईपीएल 2025 की धूम है. इस सीजन के शुरुआती 8 मैचों में रनों की बारिश देखने को मिला है. बल्लेबाज क्रीज पर आते ही चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं. वैसे इस लीग को बल्लेबाजों की लीग कहा जाता रहा है, लेकिन इस सीजन 4 ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने पहले मैच में सटीक गेंदबाजी से सभी का दिल जीता. रनों की बारिश के बीच इन बॉलर्स ने कसी हुई गेंदबाजी की और बहुत कम रन खर्च करने के साथ विकेट भी निकाले और अपनी-अपनी टीम के लिए हीरो बनकर उभरे. इसलिए इन्हें कंजूस गेंदबाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा.
दरअसल, आईपीएल 2025 में अभी तक खेले गए 7 मुकाबलों में 6 बार 200 से ज्यादा के स्कोर बने हैं. यह 6 स्कोर भी सिर्फ 3 मैच में आए यानि मैच की दोनों पारियों में 200 का आंकड़ा पार हुआ है. जो बताता है कि गेंदबाजों की कितनी पिटाई हुई है. अब तक 200 से ज्यादा छक्के लग चुके हैं. इन सबके बीच 4 कंजूस गेंदबाजों ने सुर्खियां बटोरी हैं.
IPL 2025 के टॉप 4 कंजूस बॉलर
1. नूर अहमद (Noor Ahmad)
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहली बार खेल रहे हैं. पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 4 ओवरों में 4.50 की इकॉनमी से सिर्फ 18 रन दिए थे. यह मैच मुंबई के खिलाफ था, जिसमें नूर ने 4 शिकार किए थे और जीत के हीरो रहे थे. मुंबई के बल्लेबाज नूर के सामने पूरी तरह बेबस दिखे थे.
2. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)
दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर बॉलर हैं. इस सीजन पहले मैच में लखनऊ के खिलाफ 4 ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए थे, उनके नाम 2 विकेट आए थे. इकॉनमी सिर्फ 5.00 का रहा था, जो उस मुकाबले में दूसरे बॉलर्स में सबसे कम था. कुलदीप एक चाइनामैन बॉलर हैं, जिनके खिलाफ बैटर बेबस दिख रहे हैं. दिल्ली चाहेगी कि अगले मैचों में भी कुलदीप इसी तरह की बॉलिंग करें.
3. जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood)
इस सीजन आरसीबी के लिए खेल रहे जोश हेजलवुड ने पहले मैच में कमाल की बॉलिंग की थी, उन्होंने केकेआर के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 22 रन देकर 4 विकेट निकाले थे. हेजलवुड के सामने बल्लेबाज बेबस दिखे थे. आरसीबी चाहेगी कि वो आने वाले मैचों में भी इसी लय को बरकरार रखें. हेजलवुड के पास सटीक लाइनलेंथ है, जिस पर पो गजब पकड़ रखते हैं. एक ही टप्पे पर लगातार गेंदबाजी करना हेजलवुड की पहचान है.
4. मोईन अली (Moeen Ali)
इंग्लैंड से आने वाले स्टार ऑलराउंडर मोईन अली इस सीजन केकेआर का हिस्सा हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके अली ने पहले ही मैच में आरसीबी के खिलाफ काल की बॉलिंग की थी, उन्होंने 4 ओवरों में 5.75 की इकॉनी से रन खर्च किए और 2 बड़े विकेट भी निकाले थे. अली की स्पिन के सामने आरसीबी के धुरंधर बेबस दिखे थे. हालांकि केकेआर यह मैच हार गई थी.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: कौन हैं प्रिंस यादव, जिन्होंने अपने पहले ही मैच ट्रेविस की उड़ाई गिल्लियां
ये भी पढ़ें: IPL 2025: जिसे काव्या मारन ने ‘ठुकराया’, उसने छक्कों की बारिश कर रूलाया! अब पछता रही होगी SRH
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
37 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines