IPL 2025, Phil Salt: इन दिनों भारत में आईपीएल 2025 की धूम है. अब तक 13 मैच हो चुके है. 2 मार्च यानी आज 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच आरसीबी अपने घर यानी होम ग्राउंड पर खेलने उतरेगी. इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 5 मैच हुए हैं, जिनमें से 3 बेंगलुरु जबकि 2 गुजरात के नाम रहे. बेंगलुरु में यह दोनों टीमें तीसरी बार एक-दूसरे का सामना करेंगी, इससे पहले दो मैच हुए, जिनमें से 1-1 जीत दोनों ने हासिल की थी. आज होने वाले मैच में आरसीबी के लिए पहली बार खेल रहे फिल साल्ट कमाल कर सकते हैं.
फिल साल्ट कर सकते हैं रनों की बारिश
फिल साल्ट इस मुकाबले में रनों की बारिश कर सकते हैं. इस सीजन के पहले ही मैच में उन्होंने केकेआर के खिलाफ 31 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उस पारी में साल्ट के बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले थे. इसके बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सामने आई तो साल्ट ने 16 गेंदों पर 32 रन ठोके थे. इससे साफ है कि साल्ट किसी भी टीम के खिलाफ निडर होकर बैटिंग करते हैं.
फिल साल्ट की ताकत क्या है?
दाएं हाथ का यह ओपनर तेजी से रन बनाता है. बेखौफ बल्लेबाजी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. पले 6 ओवरों में फिल साल्ट तेजी से रन बटोरते हैं. चाहे स्पिनर हो या फिर तेज गेंदबाज फिल साल्ट बड़ा शॉट खेलने से नहीं डरते. इस सीजन के पहले 2 मैचों में वो तेजतर्रार बल्लेबाजी का नजारा पेश कर चुके हैं.
बेंगलुरु में क्यों घातक हो सकते हैं फिल साल्ट?
आसीबी और जीटी के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है, जहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है. IPL में इस मैदान पर आसानी से 200 से ज्यादा के स्कोर बनते और चेज होते हैं. यह पिच साल्ट को खूब भाएगी, क्योंकि वो इंग्लैंड से आते हैं और उछाल भरी पिचों पर खेलने का बढ़िया अनुभव है. इस मैदान पर अब तक आईपीएल के 95 मैच हुए. इनमें से 41 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती, जबकि चेज करने वाली टीम ने 50 मैच अपने नाम किए. 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
Royal Challengers Bengaluru – विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा
Gujarat Titans- शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, ईशांत शर्मा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
51 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines