Under-19 Team India: आईपीएल 2025 में 17 वर्षीय मुंबई के स्टार आयुष म्हात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला। जहां पर उन्होंने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया। आईपीएल के प्रदर्शन के कारण ही आयुष को इंग्लैंड दौरे पर अंडर-19 टीम इंडिया का कप्तान चुना गया था। टीम इंडिया ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कप्तान आयुष म्हात्रे के बल्ले से रन नहीं आए। इंग्लिश सरजमीं पर पहुंचते ही इनकी बत्ती गुल हो गई है।
आयुष म्हात्रे हुए बुरी तरह से फेल
इंग्लैंड के खिलाफ पहले यूथ वनडे मैच में आयुष म्हात्रे ने 21 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे मैच में तो म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान आयुष ने तीसरे मैच में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन चौथे मैच में वापसी करते हुए भी सिर्फ 5 रन ही बनाए हैं। अब यूथ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में कप्तान म्हात्रे सिर्फ 1 रन ही बना सके हैं। टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में पहले से ही 3-1 से जीत चुकी है, लेकिन आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके अंडर-19 टीम आत्मविश्वास के साथ टेस्ट सीरीज खेलना चाहेगी।
आईपीएल में बल्ले से चमके थे आयुष म्हात्रे
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में आयुष ने 7 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 34.29 की औसत से 240 रन बनाए थे। इस दौरान 1 अर्धशतक जड़ने वाले म्हात्रे ने 188.98 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। म्हात्रे के पास हालांकि टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके कमबैक करने का बड़ा मौका है। आयुष मात्र 17 वर्ष की उम्र में ही अलग प्रभाव डाल रहे हैं। जिसके कारण ही इस दौरे पर उनके फेल से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ अभी आयुष म्हात्रे को अपना खेल और बेहतर करने की जरूरत नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने कैसे किया सेलिब्रेट? कोच गौतम गंभीर का दिखा अलग अंदाज
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
20 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
52 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
55 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines