IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन धीरे-धीरे रोमांच की तरफ बढ़ रहा है. शुरुआती 13 मैचों में कई खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरे, क्योंकि वो चोट के जूझ रहे थे. 2 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गुड न्यूज आई है. तेज गेंदबाज आकाशदीप अब वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं. वो 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेल भी सकते हैं.
भारतीय टीम के 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आकाशदीप टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा थे. दिसंबर 2024 में मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्ट के बाद से ही वह चोटिल थे. ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है. इस गेंदबाज के लौटने से लखनऊ की बॉलिंग को मजबूती मिलेगी.
पिछले 3 सीजन RCB के लिए खेला
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने IPL 2022 में डेब्यू किया था और RCB की टीम से खेले थे. RCB के लिए 3 सीजन खेले, इस दौरान 8 मैचों में मौका मिला तो कुल 7 विकेट निकाले. पिछले सीजन आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जब ये बॉलर मेगा ऑक्शन में आया तो लखनऊ ने उन्हें 8 करोड़ की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा था. टी20 करियर में आकाशदीप अब तक 42 मैचों में 49 विकेट ले चुके हैं.
आईपीएल 2025 में LSG की शुरुआत खराब रही
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ये टीम पहले 3 मैचों में 2 हार चुकी है. टीम को अब तक सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत मिली. इसलिए टीम प्वाइंट टेबल में -0.150 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है.
IPL 2025 के लिए LSG का स्क्वाड (LSG Squad for IPL 2025)
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ
बेंच- अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आरएस हैंगरगेकर, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, शमर जोसेफ, अवेश खान, आकाश दीप, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, मयंक यादव
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
16 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
24 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines