IPL 2024: आईपीएल 2024 का जल्द ही आगाज होने वाला है। अगले साल के मार्च महीने से क्रिकेट का एक और महापर्व आईपीएल शुरू होने वाला है। अभी आईपीएल शुरू होने में करीब 4 महीने का समय है, लेकिन अभी से ही इसका रोमांच का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई खिलाड़ियों की टीम अदला-बदली करने की प्रक्रिया जारी है। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि गुजरात टाइटंस के सबसे सफल कप्तान हार्दिक पांड्या गुजरात छोड़ मुंबई में शामिल हो सकते हैं, अगर ऐसा होता है, तो मुंबई इंडियंस से किस खिलाड़ी को बाहर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या हार्दिक पांड्या और गुजरात टीम के बीच विवाद? कप्तान होने के बाद भी MI में क्यों हो सकते हैं शामिल
ईशान किशन को लग सकता है झटका
बीसीसीआई की एक सूत्र के मुताबिक हार्दिक पांड्या इस आईपीएल सीजन गुजरात के लिए नहीं खेलेंगे। हार्दिक मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में फैंस के मन में एक बड़ा सवाल है कि अगर हार्दिक पांड्या की मुंबई में वापसी होती है, तो किस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। बता दें कि हार्दिक पांड्या बड़े बजट के खिलाड़ी हैं। हार्दिक पांड्या को अगर मुंबई में शामिल करना है, तो इसके लिए 15 करोड़ रुपये देने पड़ सकते हैं। जबकि मुंबई के पास सिर्फ 50 लाख रुपये बचे हैं। ऐसे में मुंबई को किसी बड़े खिलाड़ी को बाहर करना होगा, जिसका बजट 15 करोड़ के आसपास हो।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: अगले मैच से इन 2 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! तूफानी बल्लेबाज की होगी एंट्री, संभावित Playing 11
स्टार गेंदबाज भी हो सकते हैं बाहर
ईशान किशन मुंबई के सलामी बल्लेबाज हैं। वह काफी कमाल के प्रदर्शन भी करते हैं। मुंबई ने ईशान को 15.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर रखा है। ऐसे में पांड्या की वापसी से ईशान किशन को बाहर किया जा सकता है। हालांकि ईशान को टीम से बाहर करना आसान काम नहीं होगा, लेकिन छोटे-मोटे खिलाड़ियों को बाहर करने से पांड्या के लिए बजट पूरा नहीं हो सकेगा, ऐसे में ईशान किशन को बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर को भी बाहर किया जा सकता है। आर्चर का बजट 8 करोड़ है, ऐसे में आर्चर के साथ एक और 7-8 करोड़ के खिलाड़ी को बाहर कर पांड्या की वापसी कराई जा सकती है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines