IPL 2024 Trading Window Rules: आईपीएल 2024 का ऑक्शन पूरा होने के बाद एक बार फिर से ट्रेडिंग विंडो खुल चुकी है। इस विंडो के खुलने के बाद एक बार फिर दूसरी टीमें खिलाड़ियों को किसी अन्य टीम के साथ ट्रेड कर सकती हैं। अब यह विंडो कब तक खुलेगी, इसके क्या नियम हैं हर जानकारी फैंस जानना चाहते हैं। इसी के बाद फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या रोहित शर्मा अभी भी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। इसके लिए विस्तार से सभी नियमों को जानना जरूरी है।
क्या होते हैं ट्रेडिंग के नियम?
आईपीएल में एक खिलाड़ी किसी अन्य खिलाड़ी के बदले या कैश के बदले दूसरी टीम से जुड़ता है तो उसे ट्रेडिंग कहते हैं। यह प्रक्रिया ट्रेडिंग विंडो के जरिए ही खुल सकती है। ट्रेडिंग विंडो एक आईपीएल सीजन खत्म होने के एक महीने बाद से ऑक्शन के एक हफ्ते पहले तक खुलती है। यानी 12 दिसंबर तक इस बार विंडो खुली थी। फिर 19 दिसंबर को ऑक्शन के अगले दिन यानी 20 दिसंबर से फिर यह ट्रेडिंग विंडो खुल गई है। अब ट्रेडिंग विंडो अगले साल फरवरी 2024 तक अब यह विंडो खुली रहेगी।
22 मार्च से आईपीएल 2024 के शुरू होने की जानकारी सामने आ रही है। यानी सीजन शुरू होने से करीब एक महीने पहले तक यह विंडो खुली रहेगी। अब ऑक्शन के बाद टीमों की पर्स में ज्यादा रकम नहीं बची है। सबसे ज्यादा रकम दिल्ली कैपिटल्स के पास 9.9 करोड़ है। अगर किसी खिलाड़ी को अब कोई टीम ट्रेड करना चाहती है तो उसे अपने उसी लेवल के किसी खिलाड़ी के साथ उसे स्वैप करना होगा। वरना खिलाड़ी और उसकी टीम के साथ डील करने के बाद कैश के बदले भी खिलाड़ी की ट्रेडिंग हो सकती है।
क्या रोहित शर्मा अभी भी छोड़ सकते हैं मुंबई इंडियंस?
रोहित शर्मा की सैलरी मुंबई इंडियंस के अंदर 16 करोड़ है। वहीं अगर कोई टीम अब उन्हें ट्रेड करना चाहती है तो उसे उनकी रकम के बराबर के खिलाड़ी को या तो स्वैप करना होगा। या फिर अगर टीम उनके लेवल के किसी खिलाड़ी को स्वैप करे और बचा हुआ अमाउंड कैश में भुगतान करे। ऐसा फ्रेंचाइजी कर सकती हैं। दिल्ली ही एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसके पास ऐसा करने के लिए रकम है। दिल्ली की पर्स में ऑक्शन के बाद 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड पूरा करने के बाद भी 9.9 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा गुजरात के पास 7.85 करोड़ रुपए हैं। लेकिन अगर उसे ऐसा करना होता तो हार्दिक की ट्रेड के बदले ही कर लेता। फिलहाल मुंबई इंडियंस की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि रोहित शर्मा बल्लेबाजी करेंगे और वह कहीं नहीं जा रहे। आने वाले दिनों में क्या होता है यह देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: भारतीय लीग में विदेशी खिलाड़ियों का जलवा, टॉप 5 सैलरी की लिस्ट से रोहित, धोनी, विराट और पांड्या सब बाहर
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऑक्शन में Unsold रहने के बाद इन 5 खिलाड़ियों का करियर खत्म! एक भारतीय भी लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines