IPL 2024: आईपीएल 2024 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस बीच ऑक्शन के लिए मिलने वाली राशि को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2024 के ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइज के पर्स को 100 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है। अगले सीजन में हर एक टीम के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपए की रकम दी जाएगी। ऐसे में खिलाड़ियों पर काफी महंगी बोल सकती है।
दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है आईपीएल
दरअसल, आईपीएल (IPL) इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट टी20 लीग बन गई है। पिछले सीजन में हर एक टीम का पर्स 90 करोड़ रुपए तक था, जिसे बढ़ाकर अब 100 करोड़ रुपए किया जा सकता है।
दिसंबर में हो सकता है ऑक्शन
फ्रेंचाइजी 100 करोड़ रुपए के पर्स से अपने-अपने हिसाब से जितना चाहें प्लेयर्स को रिटेन कर सकती हैं। वहीं इसके बाद ऑक्शन के दौरान प्लेयर्स को खरीदकर अपनी टीम को और मजबूत कर सकती हैं। इसी साल अक्टूबर में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के समापन के बाद बीसीसीआई ऑक्शन की डेट भी जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि अगले सीजन के लिए दिसंबर में ऑक्शन भी हो सकता है।
यहां हो सकता है आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
इनसाइड स्पोर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से लिखा ‘पूरा फोकस इस वक्त वर्ल्ड कप पर है और जब एक बार हर एक डिटेल आ जाएगी तो फिर हम आईपीएल की तरफ बढ़ेंगे। वर्ल्ड कप के बाद हम ऑक्शन के डेट को लेकर फैसला लेंगे। दिसंबर के तीसरे या चौथे हफ्ते में इसका आयोजन हो सकता है। आईपीएल के गर्वनिंग काउंसिल मीटिंग में ही इस बारे में चर्चा की जाएगी।’ रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, कोच्चि और कोलकाता में से किसी एक जगह आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines