IPL 2024 Start Date Final Match Schedule Report: भारत ही नहीं पूरी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 17वें संस्करण का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रहा है। इस नीलामी से एक दिन पहले टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख और फाइनल मुकाबले से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है। क्रिकबज की इस रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 का आगाज मार्च के अंतिम हफ्ते में हो सकता है।
कब शुरू हो सकता है आईपीएल 17?
ऑक्शन से पहले क्रिकबज की रिपोर्ट में जानकारी मिली कि 22 मार्च से आईपीएल 2024 का आगाज हो सकता है। जबकि फाइनल मुकाबला मई के अंत में खेला जा सकता है। हालांकि, अभी यह फाइनल तारीख नहीं हैं। आईपीएल 17 के वेन्यू पर भी सस्पेंस है। क्योंकि देश में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में इस टूर्नामेंट का कहां आयोजन होगा इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है।
IPL ऑक्शन पहली बार विदेश में…
आईपीएल 2024 के लिए पहली बार विदेश में ऑक्शन होने जा रहा है। दुबई के कोका-कोला एरेना में नीलामी का आयोजन होना है। इस ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्टर करवाए हैं। जबकि इसमें से सिर्फ ज्यादा से ज्यादा 77 की ही बोली कंफर्म हो पाएगी। इससे पहले 2008 से 2023 तक किसी भी सीजन के ऑक्शन विदेश में नहीं हुए थे।
आईपीएल ऑक्शनियर भी बदला
पुरुष आईपीएल के ऑक्शन में यह पहला मौका होने वाला है कि महिला ऑक्शनियर (नीलामीकर्ता) खिलाड़ियों की बोली लगवा सकती हैं। इससे पहले ह्यूज एडमीड्स आपको याद होंगे जो अक्सर खिलाड़ियों की बोली लगवाते थे। 2021 में 15वें सीजन के ऑकशन के दौरान वह मंच पर गिर भी गए थे। पर इस बार उनकी जगह मल्लिका सागर के लेने की खबरें हैं। मल्लिका इससे पहले पिछले दो बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) के ऑक्शन में यह भूमिका निभा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: पहले वनडे के बाद अचानक सीरीज से बाहर हो गया स्टार खिलाड़ी, क्या है बड़ी वजह?
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: युवराज की होगी आईपीएल ऑक्शन में एंट्री, देखें कितना है बेस प्राइस?
यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या रोहित शर्मा MI छोड़कर दूसरी फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं? जानें ऑक्शन के बाद ट्रेडिंग का नियम
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines