IPL 2024 Start Date Revealed: देश में आईपीएल के 17वें सीजन की तैयारियां जोरो पर हैं। हाल ही में आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रकिया दुबई में पूरी की गई है। अब बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठित लीग का आगाज मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। हालांकि, बोर्ड के सामने एक चुनौती भी नजर आ रही है। आईपीएल के दौरान ही देश में लोकसभा के चुनाव भी आयोजित होने वाले हैं। ऐसे में आगामी सीजन का शेड्यूल चुनाव को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। जिन शहरों में चुनाव होंगे उन शहरों में मैच या तो पहले ही पूरे करा लिए जाएंगे। या फिर चुनाव के बाद संपन्न कराए जाएंगे।
22 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल 2024:
खबरों की माने तो आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से हो सकता है। इस दौरान देश के 12 स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे। वहीं महिला प्रीमियर लीग को आईपीएल से पहले संपन्न कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि फरवरी से मार्च महीने के बीच इस टूर्नामेंट को पूरा करा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- VIDEO: सहवाग ने अकरम, वकार और शोएब को लगाई लताड़, दे डाली बड़ी चुनौती
2009 और 2014 में देश से बाहर खेला गया था आईपीएल:
बता दें कि आईपीएल 2009 और 2014 के दौरान भी देश में चुनाव जारी थे। ऐसी स्थिति में आईपीएल को देश से बाहर संपन्न कराया गया था। आईपीएल 2024 से पहले आईपीएल 2023 के सभी मुकाबले भी 12 शहरों में आयोजित किए गए थे। पिछले साल की तरह ही इस साल भी कुल 10 टीमें हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट के दौरान होम और होम अवे का फॉर्मूला इस बार भी देखने को मिलेगा।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
3 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
11 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines