IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के लिए 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। सभी फ्रेंचाइजीज ने अपनी-अपनी स्ट्रेटेजी तैयार कर ली है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी ऑक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार है। वैसे तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जाता है। लेकिन आज तक ये टीम एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है।
कई बार देखा गया है कि आरसीबी ऑक्शन के दौरान कुछ खिलाड़ियों को परखने में गलती कर देती है। जिसके बाद बड़ी कीमत पर खरीदे जाने के बाद भी ये खिलाड़ी आरसीबी के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताने वाले है जिन खिलाड़ियों को आरसीबी ने अच्छी कीम पर खरीदा लेकिन ये खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले वेस्टइंडीज के लिए बुरी खबर! निकोलस पूरन समेत 3 खिलाड़ियों ने ठुकराया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
1. काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड)
इस लिस्ट में पहला नाम आता है काइल जैमिसन का। साल 2021 के आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऑक्शन से पहले काइल जैमिसन काफी शानदार फॉर्म में थे, लेकिन आईपीएल 2021 में उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा। इस सीजन में काइल ने 9 मैचों में सिर्फ 9 ही विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में इस सीजन के लिए काइन जैमिसन को खरीदना आरसीबी को काफी भारी पड़ा था।
2. टाइमल मिल्स (इंग्लैंड)
लिस्ट में दूसरा नाम आता है इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स का। साल 2017 के आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने इस खिलाड़ी को 12 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। आईपीएल 2017 में टाइमल मिल्स ने आरसीबी के लिए महज 5 ही मैच खेले थे। इस दौरान वे हर मैच में काफी महंगे भी साबित हुए थे। मिल्स 5 मैचों में महज 5 ही विकेट ले पाए थे। जिसके बाद आरसीबी ने इस खिलाड़ी को बाहर कर दिया था। साल 2017 ऑक्शन में इस खिलाड़ी को खरीदना आरसीबी की सबसे बड़ी गलती मानी जाती है।
3. सौरभ तिवारी (भारत)
साल 2011 आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने सौरभ तिवारी को 7.36 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। लेकिन इस सीजन उनका बल्ला एकदम खामोश रहा और उनके बल्ले से एक भी शानदार पारी देखने को नहीं मिली। साल 2010 का आईपीएल सीजन सौरभ तिवारी के लिए काफी शानदार रहा था। जिसके चलते ही उनको अगले सीजन के लिए आरसीबी ने इतनी भारी कीमत पर खरीदा था।
4. क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)
साल 2018 आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस बोक्स पर जमकर पैसा बहाया था। इस खिलाड़ी को आरसीबी ने 7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। लेकिन इस सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। वोक्स ने इस सीजन 5 मैच खेले थे जिसमें उनके नाम 8 विकेट थे। इसके अलावा बल्ले से भी क्रिस वोक्स ज्यादा कमाल नहीं कर पाए थे।
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
35 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
40 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines