Vijay Hazare Trophy 2023: इन दिनों जहां एक तरफ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ देश में विजय हजारे ट्रॉफी भी खेली जा रही है। जिसमें कई सीनियर और युवा खिलाड़ी अपने-अपने राज्य की टीमों की तरफ से खेल रहे हैं।
कई खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे है। उनमे से एक खिलाड़ी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की तरफ से खेलता है जो अब इस ट्रॉफी में धमाल मचा रहा है। जी हैं हम बात कर रहे हैं रजत पाटीदार की, जिन्होंने मध्य प्रदेश की तरफ से एक शानदार पारी खेली है।
ये भी पढ़ें:- World Cup हार के बाद सूर्यकुमार यादव को कैसे मिला ‘Motivation’, PM Modi और फैंस को दिया श्रेय
रजत ने 27 गेंदों पर ठोके 70 रन
विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में आज मध्य प्रदेश और नागालैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में नागालैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में महज 132 रन ही बनाए। जिसके बाद मध्य प्रदेश के सामने जीत के लिए 133 रनों का आसान सा लक्ष्य था और इस लक्ष्य को और ज्यादा आसान बनाया रजत पाटीदार ने। मध्य प्रदेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रजत ने महज 27 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इस मैच को मध्य प्रदेश ने सिर्फ 9.3 ओवर में ही जीत लिया। रजत के अलावा यश दुबे ने 49 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं मध्य प्रदेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुलवंत ने 4 और कुमार कार्तिकेय ने 3 विकेट हासिल किए।
रजत IPL में RCB के लिए मचाते है धमाल
रजत पाटीदार ने साल 2021 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अभी तक रजत आईपीएल में 12 मैच खेल चुके हैं जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 144.29 के स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले है।
आईपीएल में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की तरफ से खेलते है। बता दें, आईपीएल के पिछले सीजन में रजत इंजरी के चलते खेल नहीं पाए थे लेकिन अब इंजरी से उभरने के बाद उन्होंने मैदान पर धमाकेदार वापसी की है।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
43 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
46 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines